- बीरेंद्र कुमार झा
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला में माओवादियों ने पुलिस को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य आईईडी लगाया था, लेकिन इस आईईडी विस्फोट में एक ग्रामीण की मौत हो गई।इस घटना की पुष्टि करते हुए पश्चिम सिंहभूम के एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि यह माओवादियों की एक कायरता पूर्ण हरकत है, जिसमें एक ग्रामीण की मौत हो गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।बताया जा रहा है कि मृतक ग्रामीण हमेशा की तरह जंगली क्षेत्र में जलावन के लिए गया था। इसी दौरान वह आईईडी की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
गोइलकेरा में पोस्टरबाजी से दहशत
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र स्थित मेरलगढ़ा गांव में सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की नियत से माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट में एक ग्रामीण की मौत हो गई है। गोइलकेरा थाना क्षेत्र के इचाहातु गांव में नक्सलियों ने पोस्टर बाजी कर अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है।
मौके पर पहुंची पुलिस
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक ग्रामीण रोज की तरह अपने गांव के जंगली क्षेत्र में जलावन लाने के लिए गया था।इसी क्रम में वह माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई।इस आईईडी विस्फोट की सूचना मिलते ही इस जंगली क्षेत्र में अभियान चला रही सीआरपीएफ और कोबरा 209 बटालियन की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। एसपी आशुतोष शेखर ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस, कोबरा बटालियन और सीआरपीएफ के द्वारा चलाए जा रहे अभियान से माओवादी हताशा में आकर इस प्रकार की घटना को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस इस मामले में आगे के अनुसंधान में जुट गई है।

