सीधी पेशाब कांड के बाद अब एक युवक का अपहरण कर तलवे चटवाए जाने का वीडियो वायरल

0
133

बीरेंद्र कुमार झा

सीधी पेशाब कांड के बाद मध्य प्रदेश से एक और शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में यह देखा जा सकता है कि कुछ बदमाश युवक एक युवक को पीट रहा है, जिसे मुस्लिम समुदाय का बताया जा रहा है। युवक के साथ बदमाशों का यह समूह अमानवीय हरकत करते हुए नजर आ रहा है। पीड़ित को जबरन एक कार में बिठाया गया है ,जहां उसे चप्पलों से पीटा जा रहा है और तलवे को चटवाया जा रहा है।

आरोपी और पीड़ित सभी ग्वालियर के डबरा के रहने वाले

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी और पीड़ित युवक सभी ग्वालियर के डबरा के रहने वाले हैं।आरोपियों ने पीड़ित युवक को कोलेक्ट्रिएट बुलाया था। युवक जब आरोपियों से मिलने कोलेक्ट्रिएट पहुंचा तो उन लोगों ने इसका अपहरण कर लिया। आरोपियों ने पीड़ित के साथ कार में जमकर मारपीट की और अपने तलवे चटवाए ।इस मामले को लेकर डबरा एसपी जयराज कुबेर का कहना है कि यह वीडियो अभी थोड़ी देर पहले ही उनके पास आया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।पुलिस की टीमें रवाना कर दी गई हैं।

वायरल वीडियो की सत्यता की हो रही छानबीन

फिलहाल पुलिस इस मामले इस वायरल वीडियो की सत्यता की छानबीन कर रही है। गौरतलब है कि इसी हफ्ते सीधी पेशाब कांड का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद तलवे चाटने का वीडियो मध्यप्रदेश के साथ-साथ पूरी मानवता को भी शर्मसार कर देता है।सीधी पेसाब कांड की घटना के बाद पूरे देश में ऐसे ही काफीआक्रोश है,ऐसे में तलवा चटवाने वाला यह ताजा वीडियो आग में घी डालने का काम कर सकता है l।यही कारण है कि पुलिस इस वीडियो की सत्यता की भी छानबीन कर रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here