Homeदेशमौर्या होटल में RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू, होगा नए...

मौर्या होटल में RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू, होगा नए अध्यक्ष का ऐलान

Published on

पटना के पांच सितारा होटल मौर्या के कर्पूरी ठाकुर सभागर में शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हो रही है।इस बैठक में लालू यादव के एक बार फिर से पार्टी अध्यक्ष की नियुक्ती पर मुहर लगेगी।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने अगले सत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिये 24 जून को नामांकन पत्र भरा था। इस दौरान उनके साथ राबड़ी देवी, मीसा भारती और तेजस्वी यादव साथ थे।वहां पहुंचकर उन्होंने चुनाव पदाधिकारी रामचंद्र पूर्वे को अपना नामांकन पत्र सौंपा था।

लालू यादव 12 बार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं और इस बार 13वीं बार के लिए उन्होंने नामांकन भरा है। आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक आज से शुरू हुई है, बताया जा रहा है लालू यादव की ताजपोशी 5 जुलाई को होगी।हालांकि लालू यादव के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की चर्चा के बीच तेजस्वी यादव के नाम की भी चर्चा थी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम के ऐलान से पहले 19 जून को प्रदेश कार्य समिति की बैठक में आरजेडी के नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान किया गया।आरजेडी ने मंगनी लाल मंडल को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर चुनावी साल में जातीय समीकरण साधने की कोशिश की।मंगनी लाल बिहार में अति पिछड़ा वर्ग से आते हैं। जिनकी आबादी राज्य में लगभग 36% है।इसके अलावा वह 1986 से 2004 तक बिहार विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं।इस दौरान वह राज्य कैबिनेट में मंत्री भी थे। इतना ही नहीं वह सांसद भी रह चुके हैं।

Latest articles

कांग्रेस के नीति नियंता कौन ? खड़गे राहुल,प्रियंका या फिर से सोनिया।

वर्तमान समय में कांग्रेस की कार्य समिति से लेकर अन्य कई प्रमुख सदस्यों के...

बिहार, बंगाल से तमिलनाडु तक… 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव

  राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव की घोषणा हो गई है। 16 मार्च को...

एंड्रॉयड स्मार्टफोन के ये छोटे-छोटे फीचर्स, आपका बड़ा टाइम बचा देंगे, जानें कैसे करें यूज

स्मार्टफोन आज की जरूरत बन गए हैं।अब इनके बिना एक दिन भी गुजारना बहुत...

यूरिन की समस्या को न करें इग्नोर! गंभीर बीमारी का हो सकता है संकेत

यूरिन संबंधी सेहत को अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं।बार-बार यूरिन आना, जलन होना...

More like this