Homeदेशसंसद में जोरदार हंगामा, अडानी मामले पर चर्चा की मांग

संसद में जोरदार हंगामा, अडानी मामले पर चर्चा की मांग

Published on

सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री की जांच करने के लिए कानून बनाने के मुद्दे को लेकर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में कहा कि हमारे देश और उन देशों की संस्कृति में बहुत अंतर है जहां से ये सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म आए हैं। इसलिए मैं चाहूंगा कि संसद की स्थायी समिति इस मुद्दे को उठाए। इस बारे में सख्त कानून बनाए जाएं।

सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने अडानी ग्रुप मामले को लेकर जेपीसी गठन के मुद्दे पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया।कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने भी लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया। उन्होंने अडानी पर अभियोग के मुद्दे पर चर्चा की मांग की।नोटिस में कहा गया कि इस मामले पर मोदी सरकार की चुप्पी भारत की अखंडता पर सवाल उठाती है। प्रधानमंत्री मोदी को अडानी के साथ अपनी दोस्ती के बारे में सवालों का जवाब देना चाहिए।

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने ‘दिल्ली में बढ़ते अपराध के ग्राफ’ को लेकर नियम 267 के तहत राज्यसभा में कार्य स्थगन का नोटिस दिया।

विभिन्न मुद्दों को लेकर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण बुधवार को लोकसभा की बैठक एक बार के स्थगन के बाद दोपहर करीब 12 बजकर 10 मिनट पर दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। अडानी मामले को लेकर राज्यसभा में भी हंगामा हुआ जिसके बाद कार्यवाही को गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this