Homeदेशदो बेटों की लाश के साथ परिवार कर रहा था धार्मिक अनुष्ठान,...

दो बेटों की लाश के साथ परिवार कर रहा था धार्मिक अनुष्ठान, मंत्र की आवाज सुनकर पड़ोसी ने बुलाई पुलिस

Published on

छत्तीसगढ़ में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। कुछ दिनों से एक घर में दरवाजा बंद करके धार्मिक अनुष्ठान चल रहा था। इस दौरान जोर-जोर से मंत्र उचारे जाने की आवाज सुनकर पड़ोसियों को चिंता हुई तो उसने पुलिस को खबर कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा है कि वहां दो भाई अमित पड़े थे और परिवार के लोग उसके आसपास धार्मिक अनुष्ठान कर रहे थे।

यह घटना छत्तीसगढ़ के शक्ति जिला की है,जहां शुक्रवार को रहस्यमय परिस्थितियों में दो भाइयों की मौत हो गई, जबकि परिवार के चार अन्य सदस्य अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद बताया कि परिवार पिछले कुछ दिनों से धार्मिक अनुष्ठान कर रहा था। मीडिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना क्षेत्र के तंदुलड़ी गांव में घटी।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम पटेल ने घटना के बाबत बताया कि जब पड़ोसियों ने घर से ऊंची आवाज में आ रही मंत्रोच्चार को सुना तो उन्हें चिंता हुई ,क्योंकि घर अंदर से बंद था।तब लोगों ने पुलिस को इस घटना के बारे में सूचना दी।
ग्रामीणों की सूचना पर जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो उस गर्भमें विकास गौड़ और विकी गौड़ दो किशोर भाइयों को वहां बेहोश पाया।वहीं उस परिवार के अन्य सदस्य उनके चारों ओर बैठकर कुछ अनुष्ठान कर रहे थे।उसके सामने एक फोटो रखी हुई थी जो उज्जैन के किसी गॉडमैन की थी। पुलिस दोनों भाइयों को तुरंत अस्पताल ले गई, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनकी मां, ,बहन चंद्रिका और अमृका तथा एक अन्य भाई विशाल का इलाज चल रहा है।

दोनों भाइयों की मौत होने के बाद पुलिस ने इनका पोस्टमार्टम कराया। एक अधिकारी ने बताया की पोस्टमार्टम की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार मृतक के शरीर में किसी जहरीले पदार्थ के निशान मिले हैं। हालांकि मौत के सटीक कारण का अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई   है।

Latest articles

भोपाल कॉन्फ्रेंस में CJI की मौजूदगी में न्यायिक रोडमैप तय

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट, 25 राज्यों के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस...

बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल के साइन नहीं? कांग्रेस ने बताई वजह

#RahulGandhi# signature # no-confidencemotion #Birla #missing#Congress #explains the reason विपक्ष ने मंगलवार को लोकसभा स्पीकर...

खाते में पैसे आये और मिनटों में उड़ गए, ये है नया डिजिटल स्कैम

आज के डिजिटल दौर में ठगी के तरीके जितनी तेजी से बदल रहे हैं,...

हर घूंट पानी के बाद यूरिन क्यों आता है? जानिए क्या है कारण और शरीर का पूरा साइंस

हम सभी को बचपन से यही सिखाया जाता है कि दिन भर में खूब...

More like this