Homeदेशनोएडा की तर्ज पर बुंदेलखंड में बसेगा नया औद्योगिक शहर ,नाम होगा...

नोएडा की तर्ज पर बुंदेलखंड में बसेगा नया औद्योगिक शहर ,नाम होगा बीडा !

Published on

- Advertisement -



न्यूज़ डेस्क

उत्तरप्रदेश की योगी सरकार नोएडा की तर्ज पर बुंदेलखंड में भी एक औद्योगिक शहर बसाने जा रही है। मंगलवार को कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को पारित भी कर दिया गया। कहा जा रहा है कि आज से 47 बाद प्रदेश को एक नया और बड़ा औद्योगिक शहर मिलने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण यानी बीडा को झाँसी ग्वालियर मार्ग पर बसाया जायेगा। इस बीडा का आकार नोएडा से भी बड़ा होगा। नॉएडा का गठन 13 हजार हेक्टेयर जमीं पर किया गया था जबक बीडा का गठन 14 हजार हेक्टेयर जमीन पर किया जा रहा है। बीडा के लिए सरकार ने शुरूआती चरण के लिए ही पांच हजार करोड़ की राशि का प्रावधान कर दिया है।
                सीएम योगी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने नोएडा की तर्ज पर बुंदेलखंड में नया औद्योगिक शहर बसाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की। इस फैसले से बुंदेलखंड के जिलों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जा सकेगा और बुनियादी विकास के साथ ही रोजगार सृजन होगा। उत्तर प्रदेश में इससे पहले वर्ष 1976 में नोएडा के गठन का निर्णय लिया गया था और अब 47 वर्षों के बाद एक नया औद्योगिक शहर बसाया जा रहा है। इस संबंध में वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि बुंदेलखंड के विकास को लेकर सरकार की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 11 फीसदी प्रस्ताव केवल इसी क्षेत्र के लिए पास किए गए हैं।
              जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री औद्योगिक क्षेत्र विस्तारीकरण व नए औद्योगिक क्षेत्र प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत बनाये जाने वाले बीडा को नोएडा की तर्ज पर ही विकसित किया जाएगा। पहले चरण में झांसी के 33 राजस्व ग्रामों की 35 हजार एकड़ जमीन को अधिग्रहीत किया जाएगा। इस जमीन की कीमत 6312 करोड़ रुपये है। बीडा के गठन के लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 में सरकार की ओर से 5 हजार करोड़ की व्यवस्था की गई थी। इस वर्ष 2023-24 में मुख्यमंत्री औद्योगिक क्षेत्र विस्तारीकरण व नए औद्योगिक क्षेत्र प्रोत्साहन योजना मद के तहत ऋण के रूप में 5000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। जो जमीन अधिग्रहित की जाएगी, उसमें 8 हजार एकड़ जमीन ग्राम समाज की है।
                    कैबिनेट की बैठक के बाद वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने पारित हुए प्रस्तावों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैठक में मुख्यमंत्री औद्योगिक क्षेत्र विस्तारीकरण व नए औद्योगिक क्षेत्र प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत झांसी में बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा नोएडा की तर्ज पर एक नए इंडस्ट्रियल टाउनशिप को विकसित किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई है। परियोजना के पहले चरण में झांसी के 33 राजस्व ग्रामों की 35 हजार एकड़ जमीन को अधिग्रहीत कर औद्योगिक शहर की स्थापना की जाएगी। इस जमीन की कीमत 6312 करोड़ रुपये है।
                     वित्त मंत्री ने बताया कि यह योगी सरकार का बहुत बड़ा कदम है। इस ऐतिहासिक निर्णय से बुंदेलखंड के बहुआयामी विकास को तेज गति मिलेगी। झांसी के आसपास का एरिया बड़े पैमाने पर विकसित हो जाएगा। इसके माध्यम से कुल 14 हजार हेक्टेयर जमीन पर औद्योगिक शहर विकसित करने की योजना है। यह औद्योगिक शहर झांसी-ग्वालियर मार्ग पर प्रस्तावित है जो राष्ट्रीय राजमार्ग के माध्यम से देश के प्रमुख शहरों से भी जुड़ा होगा। यही नहीं, यह राष्ट्रीय राजमार्ग 27 से जालौन जनपद से गुजरने वाले बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से जुड़कर प्रदेश के अन्य शहरों से अच्छी तरह जुडे़गा।
                    उन्होंने बताया कि बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अंतर्गत टाउनशिप समेत औद्योगिक स्थापना के लिए आवश्यक सभी आवश्यक सुविधाओं का यहां समावेश होगा। इसके गठन से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा तथा बड़े पैमाने पर रोजगार का सृजन होगा। जन सामान्य को क्षेत्रीय विकास के साथ ही रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, जिसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। यह कदम प्रदेश के विकास में भी बहुत बड़ा योगदान देगा। सरकार ने जो वन ट्रिलियन इकॉनमी बनने का संकल्प लिया है, वो इसके माध्यम से पूरा हो सकेगा।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल : राहुल गाँधी ने कहा देश को गुमराह करने की कोशिश ,सरकार यह कानून अभी से लागू करे 

न्यूज़ डेस्क कांग्रेस अभी पूरे फॉर्म में है। वह किसी भी बात को अब कहने...

लैंड फॉर जॉब केस : चार अक्टूबर को सीबीआई कोर्ट में हाजिर होंगे लालू -तेजस्वी !

अखिलेश अखिल वैसे तो राजद सुप्रीमो लालू यादव की परेशानी तो वर्षों से चल रही...

अनुसूचित जाति के आरक्षण के भीतर कोटे में होगा कोटा, सरकार कर सकती है विचार

बीरेंद्र कुमार झा मोदी सरकार कोटा के अंदर कोटा को लेकर विचार कर रही है।...

14 दिनों की रात के बाद चन्द्रमा पर सुबह ,सूरज की रौशनी पड़ते जाग उठेंगे लैंडर और रोवर !

अखिलेश अखिल इसरो के वैज्ञानिक आज चंद्रयान 3 के रोवर और लैंडर पर टकटकी लगाए...

More like this

महिला आरक्षण बिल : राहुल गाँधी ने कहा देश को गुमराह करने की कोशिश ,सरकार यह कानून अभी से लागू करे 

न्यूज़ डेस्क कांग्रेस अभी पूरे फॉर्म में है। वह किसी भी बात को अब कहने...

लैंड फॉर जॉब केस : चार अक्टूबर को सीबीआई कोर्ट में हाजिर होंगे लालू -तेजस्वी !

अखिलेश अखिल वैसे तो राजद सुप्रीमो लालू यादव की परेशानी तो वर्षों से चल रही...

अनुसूचित जाति के आरक्षण के भीतर कोटे में होगा कोटा, सरकार कर सकती है विचार

बीरेंद्र कुमार झा मोदी सरकार कोटा के अंदर कोटा को लेकर विचार कर रही है।...