डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) अधिकारी को संवेदनशील सूचना लीक करने के आरोप में अरेस्ट किया गया है।गिरफ्तार डीआरडीओ अधिकारी पर आरोप है कि इस डीआरडीओ अधिकारी ने लगभग एक साल तक पाकिस्तानी (PAKISTAN) महिला जासूस के साथ गुप्त रक्षा जानकारी शेयर की थी।
डीआरडीओ (DRDO) अधिकारी पर लंबे समय से रखी जा रही थी नजर
ओडिशा (ODDISA) के बालासोर की पुलिस अधीक्षक सागरिका नाथ ने बताया, कि पुलिस पिछले एक महीने से डीआरडीओ के इस अधिकारी की गतिविधियों पर नज़र रख रही थी ।फिर जैसे ही पुलिस के हाथ पुख्ता सबूत हाथ लगे,वैसे ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब इससे हुई पूछताछ के आधार पर आगे के अनुसंधान में जुट गई है।
बीरेंद्र कुमार झा

