Homeदेशचिराग पासवान झारखंड में एनडीए को दे सकते हैं बड़ा झटका

चिराग पासवान झारखंड में एनडीए को दे सकते हैं बड़ा झटका

Published on

एलजेपी (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि झारखंड में एनडीए गठबंधन में उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिला, तो पार्टी अकेले भी विस चुनाव लड़ सकती है।एलजेपी (आर) झारखंड में काफी मजबूत स्थिति में है।

चिराग पासवान ने धनबाद में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि एलजेपी (आर) केंद्र व बिहार में एनडीए के साथ है और झारखंड में भी यह एनडीए के साथ मिल कर चुनाव लड़ना चाहती है।झारखंड में पार्टी संगठन की स्थिति मजबूत हुई है।उनके पिता के समय में भी झारखंड में पार्टी की स्थिति मजबूत थी।

बीजेपी द्वारा झारखंड में सिर्फ एजेएसयू एवं जेडीयू के साथ गठबंधन की घोषणा के सवाल पर कहा कि कौन क्या कह रहा है हम अभी इस पर टिप्पणी नहीं करेंगे। राज्य में कितने सीटों पर चुनाव लड़ना है,गठबंधन में लड़ना है या अकेले लड़ना है,इसका फैसला फिलहाल राज्य इकाई पर छोड़ दिया गया है। पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी बीजेपी के प्रदेश नेताओं से बातचीत कर रहे हैं।प्रदेश नेतृत्व के निर्णय पर केंद्रीय चुनाव समिति मुहर लगायेगी।एलजेपी (आर) कितने सीटों की मांग कर रही है, के जवाब में कहा कि यह अभी नहीं बता सकते।उन्होंने कहा कि गठबंधन धर्म के तहत अंदर की बातों को फिलहाल सार्वजनिक नहीं कर सकते।लगभग चेतावनी वाले स्वर में उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में पता चल जायेगा कि कौन कितने पानी में है।

Latest articles

नए कॉन्सुलेट,आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और न्यूक्लियर प्लांट.मोदी-पुतिन के साझा बयान 

नई दिल्ली में हुए 23वें भारत–रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन ने दोनों देशों के रिश्तों...

यूक्रेन से खत्म होगी जंग पुतिनन ने पीएम मोदी संग बैठक में दिया बड़ा संकेत

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हैदराबाद हाउस...

बिना OTP अकाउंट से कट जाएंगे पैसे,वायरस की चपेट में आ सकता है आपका स्‍मार्टफोन,

एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स को सावधान हो जाना चाहिए। एक नया Albiriox वायरस उनका बैंक...

ये आसान टेस्ट करा लिए तो दिक्कत बढ़ने से पहले पता लग जाएगी किडनी की बीमारी

किडनी की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं और अब मौत के नौवें सबसे...

More like this