Homeदेशवायनाड में 308 की हुई अबतक मौत ,सैकड़ो लोग लापता ,सौ...

वायनाड में 308 की हुई अबतक मौत ,सैकड़ो लोग लापता ,सौ घर बनाएगी कांग्रेस !

Published on

न्यूज़ डेस्क
केरल के वायनाड जिले में भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या 308 तक पहुंच गई है, जबकि सैकड़ों लोग अब भी लापता हैं। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड के दौरे पर हैं। राहुल गांधी ने इस दौरे के दूसरे दिन इसे एक भयानक त्रासदी बताया और कहा कि वे लोगों की मदद के लिए यहां आए हैं। उन्होंने यह भी घोषणा की कि कांग्रेस भूस्खलन पीड़ितों के लिए वायनाड में 100 घर बनाएगी।

वायनाड के पूर्व सांसद राहुल गांधी ने कहा, “मैं कल से ही यहां हूं, कल हम घटनास्थल पर गए थे, हम शिविरों में गए थे, हमने यहां की स्थिति का आकलन किया। आज हमारी प्रशासन, पंचायत के साथ बैठक हुई, उन्होंने हमें संभावित हताहतों की संख्या, क्षतिग्रस्त हुए घरों की संख्या और उनकी रणनीति के बारे में जानकारी दी।”

बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को वायनाड पहुंचे थे। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने इस दौरान घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ितों के परिवारों से मुलाकात की। राहुल गांधी ने पीड़ितों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मैं वायनाड के लोगों के साथ खड़ा हूं और उनकी हर संभव मदद के लिए तैयार हूं।

प्रियंका गांधी ने भी घटना पर दुख जताते हुए पीड़ितों को मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा था कि प्रभावित लोगों को तत्काल मदद दी जानी चाहिए और उनके पुनर्वास के लिए हर संभव कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा था कि हम प्रभावित लोगों के साथ खड़े हैं।

बता दें कि केरल के वायनाड में मंगलवार को भूस्खलन हुआ था। इस घटना में 308 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। इस घटना में चार गांव पूरी तरह से तबाह हो चुके हैं। भूस्खलन के कारण कई घर और सड़कें ध्वस्त हो गई हैं, जिससे लोगों को निकालना मुश्किल हो गया है। बचाव कार्य जारी है, लेकिन भारी बारिश और भूस्खलन के कारण यह कार्य प्रभावित हो रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूस्खलन में मरने वालों के लिए दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। केरल के मुख्‍यमंत्री पी. विजयन ने कहा कि राज्य सरकार पीड़ितों की हर संभव मदद कर रही है। भूस्खलन से प्रभावित लोगों को आश्रय, भोजन और चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

Latest articles

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...

क्या नींद में सपना देखकर आप भी चलाते हैं हाथ-पैर? इसे ‘नॉर्मल’ समझकर न करें नजरअंदाज

नींद का समय शरीर के आराम करने और दिमाग के पूरे दिन की जानकारी...

More like this

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...