केंद्र और किसानों के बीच चली तीसरे दौर की वार्ता बेनतीजा,अगली बैठक रविवार को

0
239

पंजाब और हरियाणा की दो सीमाओं के रास्ते दिल्ली कूच करने को लेकर किसानों और पुलिस के बीच जारी गतिरोध के बीच तीन केंद्रीय मंत्रियों ने किसान नेताओं के साथ गुरुवार,15 फरवरी को चंडीगढ़ में तीसरे दौर की बातचीत की हालांकि इस बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकला, लेकिन किसान नेता और सरकार दोनों ही इस बातचीत को काफी सकारात्मक बता रहे हैं।

केंद्र सरकार के 3 मंत्रियों सहित पंजाब के सीएम भगवंत मान ने किसानों संग की वार्ता

चंडीगढ़ के सेक्टर 26 स्थित महात्मा गांधी राज्य लोक प्रशासन संस्थान में आयोजित इस बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल हुए। कृषि और किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सहित किसान संघों की विभिन्न मांगों पर जारी बातचीत में केंद्र सरकार का प्रतिनिधित्व किया।

वार्ता को लेकर किसान संगठन के नेताओं के विचार

किसान संगठनों की केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों के साथ तीसरे राउंड की बातचीत विफल रहने के बावजूद किसान संगठन आगामी वार्ता को लेकर काफी उत्साहित हैं। तीसरे दौर की वार्ता के विफलता के बाद किसान मजदूर मोर्चा के संयोजक सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि हमने बातचीत में कहा कि हम पाकिस्तान नहीं हैं।हम शांतिपूर्ण समाधान चाहते हैं। उन लोगों ने हमें आश्वासन दिया है तो हमने भी उन लोगों को बातचीत का आश्वासन दिया है। हमने अपनी मांगे उनके सामने रखी।केंद्र सरकार की मंत्रियों ने कहा कि हमें थोड़ा और समय चाहिए।हमारा अभी दिल्ली जाने का भी कार्यक्रम है।

वही किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल ने कहा कि हमारा विरोध शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा। हम और कुछ नहीं करेंगे। हम किसानों से भी अपील करेंगे कि जब बैठक चल रही है और हम सीमाओं पर आगे बढ़ रहे हैं, तो बैठकें कैसे जारी रहेंगी? सरकार ने रविवार को अगली बैठक बुलाई है। हम तब तक इंतजार करेंगे। रविवार को अगर हमें कोई सकारात्मक नतीजा नहीं मिला तो हम अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे।

बैठक को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा के विचार

सरकार की तरफ से किसान नेताओं से बातचीत के लिए चंडीगढ पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने बैठक के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सरकार और किसान यूनियनों के बीच बहुत सकारात्मक चर्चा हुई। किसान यूनियन द्वारा उठाए गए विषयों पर ध्यान केंद्रित करते हुए हमने तय किया है कि अगली बैठक रविवार शाम 6:00 बजे चंडीगढ़ में होगी। हम सब शांतिपूर्ण समाधान निकालेंगे।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का विचार

किसान संगठन और केंद्र सरकार के मंत्रियों के बीच हुई तीसरी बैठक में शामिल रहे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि किसान संगठन के प्रतिनिधियों और केंद्र सरकार के मंत्रियों के बीच हुई तीसरी बैठक में शामिल सदस्यों के बीच लंबी बातचीत हुई ।हर विषय पर विस्तार से चर्चा हुई।चर्चा काफी सकारात्मक रही। अगली बैठक रविवार को है। कई विषयों पर सहमति बनी है।इसके अलावा केंद्र सरकार और किसान संगठन के बीच तनातनी से उत्पान वर्तमान हालत को लेकर भी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपना विचार रखते हुए कहा कि सीमावर्ती इलाकों में इंटरनेट बंद कर दिया गया है, इससे परीक्षा के दौरान छात्रों को परेशानी हो रही है।कानून व्यवस्था और पंजाब के लोगों की समस्याएं भी चिंता का विषय है। हमें ईंधन या दूध या किसी भी चीज की कमी नहीं होनी चाहिए,जो बाहर से आता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here