Homeदेशपुरी में भगदड़, 3 की मौत, CM ने मांगी माफी, DM-SP का...

पुरी में भगदड़, 3 की मौत, CM ने मांगी माफी, DM-SP का ट्रांसफर!

Published on

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान रविवार की सुबह श्री गुंडिचा मंदिर के सामने भगदड़ मच गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हुए। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इस घटना पर माफी मांगते हुए कहा कि ‘मैं और मेरी सरकार भगवान जगन्नाथ के सभी भक्तों से व्यक्तिगत रूप से क्षमा मांगते हैं। ये लापरवाही माफ़ करने लायक नहीं है।’ इस घटना के बाद डीएम सिद्धार्थ एस और एसपी विनीत अग्रवाल का ट्रांसफर कर दिया गया है और मृतकों के परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया गया है। उड़ीसा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक ने इसे लापरवाही का नतीजा बताया है।

चश्मदीद के अनुसार घटना सुबह 2- रात 2-3 बजे के आस पास घटी है।भीड़ प्रबंधन ठीक नहीं था।वीआईपी के लिए नया रास्ता बनाया गया था, और आम लोगों को दूर से ही बाहर निकलने के लिए कहा गया था।लोग प्रवेश द्वार से ही बाहर निकलने लगे, जिससे भीड़ बढ़ गई।यातायात व्यवस्था भी ठीक नहीं थी, क्योंकि कई अनधिकृत पास वाले वाहन मंदिर के पास आ गए थे। प्रशासन ने भीड़ को ठीक से नियंत्रित नहीं किया। सबसे बड़ी समस्या निकास द्वार की थी।

ओडिशा के पुरी मंदिर में रविवार को भगदड़ मचने से तीन लोगों की मौत और करीब 50 लोगों के घायल हो जाने के बाद मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने जिलाधिकारी सिद्धार्थ शंकर स्वैन और पुलिस अधीक्षक विनीत अग्रवाल के तबादले का आदेश दिया. मुख्यमंत्री ने खुर्दा के जिलाधिकारी चंचल राणा को पुरी का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया है।अग्रवाल की जगह पिनाक मिश्रा पुरी के पुलिस अधीक्षक बनाए गए।

रथ यात्रा में मची भगदड़ पर पुरी निवासी स्वाधीन कुमार पंडा ने बातचीत में बताया कि रथ यात्रा के दिन भी कई लोगों की मौत हुई।लेकिन सरकार और प्रशासन ने इसका खुलासा नहीं किया और कहा कि कोई हताहत नहीं हुआ।

Latest articles

कांग्रेस के नीति नियंता कौन ? खड़गे राहुल,प्रियंका या फिर से सोनिया।

वर्तमान समय में कांग्रेस की कार्य समिति से लेकर अन्य कई प्रमुख सदस्यों के...

बिहार, बंगाल से तमिलनाडु तक… 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव

  राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव की घोषणा हो गई है। 16 मार्च को...

एंड्रॉयड स्मार्टफोन के ये छोटे-छोटे फीचर्स, आपका बड़ा टाइम बचा देंगे, जानें कैसे करें यूज

स्मार्टफोन आज की जरूरत बन गए हैं।अब इनके बिना एक दिन भी गुजारना बहुत...

यूरिन की समस्या को न करें इग्नोर! गंभीर बीमारी का हो सकता है संकेत

यूरिन संबंधी सेहत को अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं।बार-बार यूरिन आना, जलन होना...

More like this