Homeटेक्नोलॉजीRailOne ऐप से जनरल टिकट बुक करने पर मिल रहा 3% डिस्काउंट

RailOne ऐप से जनरल टिकट बुक करने पर मिल रहा 3% डिस्काउंट

Published on

अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं और टिकट बुक करने के लिए ऑनलाइन पेमेंट करते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। अब आप ऑनलाइन पेमेंट करने पर डिस्काउंट पा सकते हैं।रेलवे ने डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए एक नई पहल शुरू की है, जिसके तहत RailOne ऐप से अनरिजर्व्ड (Unreserved) टिकट बुक करने पर यात्रियों को 3% तक की छूट मिलेगी।इस छूट का फायदा यात्रियों को UPI, कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए पेमेंट करने पर मिलेगा। रेलवे का यह ऑफर 14 जनवरी से 14 जुलाई 2026 तक वैलिड रहेगा और केवल RailOne ऐप से सीधे बुक किए गए टिकटों पर ही लागू होगा।

रेलवे ने यह भी कन्फर्म किया है कि RailOne ऐप पर पहले से मिल रहा वॉलेट कैशबैक ऑफर भी जारी रहेगा। यानी यात्री अपनी सुविधा के अनुसार डिस्काउंट या कैशबैक दोनों में से किसी का फायदा उठा सकते हैं।

इस डिस्काउंट ऑफर का फायदा उठाने के लिए सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में RailOne ऐप डाउनलोड करें।
अपने रेलवे अकाउंट से रेलवन ऐप में लॉगिन करें या फिर अपने मोबाइल नंबर के जरिए रजिस्ट्रेशन करें।
इस दौरान आपके नंबर पर एक OTP आएगा, उसे डाल कर कन्फर्म कर दें।वेरिफिकेशन होते ही अकाउंट एक्टिव हो जाएगा।
अकाउंट एक्टिव होते ही अपनी बेसिक जानकारी (नाम, मोबाइल नंबर, आधार नंबर) भरें।
इसके बाद जनरल टिकट ऑप्शन पर जाएं और सोर्स, डेस्टिनेशन और यात्रा की तारीख सेलेक्ट कर लें।
इसके बाद पेमेंट के लिए UPI, कार्ड या नेट बैंकिंग में से कोई एक ऑप्शन चुनें।
ऑप्शन सेलेक्ट करने के बाद स्क्रीन पर 3% छूट के साथ टिकट की कीमत अपने-आप दिखाई देगी।
पेमेंट कन्फर्म होते ही टिकट ऐप में जेनरेट हो जाएगा।

Latest articles

भोपाल कॉन्फ्रेंस में CJI की मौजूदगी में न्यायिक रोडमैप तय

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट, 25 राज्यों के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस...

बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल के साइन नहीं? कांग्रेस ने बताई वजह

#RahulGandhi# signature # no-confidencemotion #Birla #missing#Congress #explains the reason विपक्ष ने मंगलवार को लोकसभा स्पीकर...

खाते में पैसे आये और मिनटों में उड़ गए, ये है नया डिजिटल स्कैम

आज के डिजिटल दौर में ठगी के तरीके जितनी तेजी से बदल रहे हैं,...

हर घूंट पानी के बाद यूरिन क्यों आता है? जानिए क्या है कारण और शरीर का पूरा साइंस

हम सभी को बचपन से यही सिखाया जाता है कि दिन भर में खूब...

More like this