Homeदेशइंग्लैंड अंडर-19 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी का बड़ा कारनामा, फीके पड़े...

इंग्लैंड अंडर-19 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी का बड़ा कारनामा, फीके पड़े 24 बल्लेबाज

Published on

भारतीय क्रिकेट के भविष्य के सितारे वैभव सूर्यवंशी इन दिनों इंग्लैंड की धरती पर अपने बल्ले से आग उगल रहे हैं। महज 14 साल की उम्र में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से ऐसा कहर ढाया है कि भारत और इंग्लैंड अंडर-19 टीमों के बीच वनडे सीरीज में 24 बल्लेबाज उनके आगे पूरी तरह से फीके साबित हो रहे हैं। तीसरे वनडे में भले ही वो 14 रन से शतक से चूक गए, लेकिन उस तूफानी पारी के बाद उनके आंकड़ो ने उन्हें बाकी सब से एक कदम नहीं, कई कदम आगे खड़ा कर दिया है।

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही 5 मैचों की अंडर-19 वनडे सीरीज के पहले तीन मुकाबलों के बाद अब तक कुल 25 बल्लेबाजों ने मैदान में अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया है, लेकिन उन सभी में जो प्रदर्शन वैभव सूर्यवंशी ने किया है, उसकी बराबरी कोई नहीं कर पाया।

वैभव सूर्यवंशी अब तक 3 मैचों में 213.09 के स्ट्राइक रेट से 179 रन ठोक चुके हैं।उन्होंने इन तीन मुकाबलों में 17 छक्के जड़े हैं, जो इस सीरीज में सबसे ज्यादा हैं।उनके बाद इंग्लैंड के थॉमस रियू 9 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं, जबकि इसाक अहमद 6 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।इतना ही नहीं, स्ट्राइक रेट के मामले में भी वैभव की कोई बराबरी नहीं हैं।उनके बाद फिर से थॉमस रियू ही आते हैं, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट 155.88 है।

इंग्लैंड की उछालभरी और स्विंग से भरपूर पिचों पर वैभव का बल्ला जिस अंदाज में बोला है, वह काबिल-ए-तारीफ है। UAE और भारत की सपाट पिचों पर तो उन्होंने पहले ही अपने दबदबे का परिचय दिया था, लेकिन अब इंग्लिश कंडीशंस में भी उन्होंने खुद को साबित कर दिया है।उनके आंकड़े साफ कहते हैं कि जब छक्कों की बात हो या स्ट्राइक रेट की – वैभव सूर्यवंशी अकेले अपने दम पर पूरी सीरीज पर हावी नजर आते हैं।

Latest articles

बोर्ड ऑफ पीस’ की नींव, भारत समेत इन देशों ने बनाई दूरी

दुनियाभर में चल रही चर्चाओं के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्विट्जरलैंड...

मौत की सजा के तरीके को लेकर दाखिल याचिका पर SC ने सुरक्षित रखा फैसला

मौत की सजा के लिए फांसी की जगह दूसरे तरीके अपनाए जाने की मांग...

बैंक,UPI ऐप्स में मिलेगा ‘इमरजेंसी बटन,लगेगी डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी पर लगाम

साइबर अपराधों और बढ़ते डिजिटल अरेस्ट के मामलों से निपटने के लिए सरकार बड़ा...

फल या फल का रस, कौन देता है ज्यादा हेल्थ बेनिफिट्स? जानिए एक्सपर्ट की राय

आजकल सेहत को लेकर लोग पहले से ज्यादा सजग हो गए हैं। खासतौर पर...

More like this