Homeदेशकेरल के मलप्पुरम में नाव डूबने से 21 लोगों की मौत ,सीएम...

केरल के मलप्पुरम में नाव डूबने से 21 लोगों की मौत ,सीएम पिनराई आज जायेंगे मलप्पुरम

Published on

- Advertisement -

  न्यूज़ डेस्क 

केरल में मलप्पुरम के ओट्टुपुरम-थूवल थेरुम तट पर तनूर के पास कुरापुझा नदी के मुहाने पर रविवार को एक पर्यटक नौका के पलट जाने से छह बच्चों सहित कम से कम 21 लोगों की मौत हो गयी। अब तक मछुआरों और स्थानीय निवासियों द्वारा छह लोगों को बचाया गया है। जिला पुलिस प्रमुख सुजीत दास ने मीडियाकर्मियों को बताया, “21 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। उनमें से अब तक 18 की पहचान की जा चुकी है।” शवों को तनूर और परपंगड़ी के निजी अस्पतालों में रखा गया है।
              मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन सोमवार को मलप्पुरम जाएंगे। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल चार बच्चों को कोट्टाकल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना शाम लगभग सात बजे घटित हुई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक लगभग 30 व्यक्तियों को ले जा रही एक पर्यटक नाव समुद्र तट से लगभग आधा किलोमीटर दूर कथित रूप से अधिक भार के कारण पलट गई। मछुआरे, दमकल कर्मी और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे और दुर्घटनास्थल से करीब आठ लोगों को बचाया। पुलिस ने कहा कि उन्हें तनूर, तिरूर और परपंगड़ी के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
              शव तनूर और तिरुरंगडी अस्पताल में रखे गए हैं। उल्लेखनीय है कि सामान्यतः जिला पर्यटन संवर्धन परिषद  द्वारा संचालित नाव सेवा प्रतिदिन शाम पांच बजे बजे तक ही चलती है, लेकिन सप्ताहांत की छुट्टी के दिन समुद्र तट क्षेत्र में बड़ी संख्या में घरेलू पर्यटकों की भीड़ के कारण नाव सेवा दो घंटे और बढ़ा दी गई। बचाव अभियान का नेतृत्व कर रहे खेल मंत्री वी अब्दु रहमान ने हालांकि छह मौतों की पुष्टि की।
              उन्होंने कहा, “अब तक छह मौतों की पुष्टि हुई है और अग्निशमन बल और पुलिस कर्मी स्थानीय निवासियों और मछुआरों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान चला रहे हैं।” चश्मदीदों ने कहा कि भीड़ भाड़ के कारण कई पर्यटकों को लाइफ जैकेट उपलब्ध नहीं कराए गए। अपर्याप्त बिजली आपूर्ति ने भी बचाव अभियान में बाधा डाली, जिससे कई मौतें हुईं। पर्यटक तनूर और परापंगड़ी के आसपास के इलाकों से थे।

Latest articles

आखिर  देशद्रोह कानून पर लॉ कमीशन की रिपोर्ट का कानून मंत्री ने क्यों स्वागत किया है ?

न्यूज़ डेस्क केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने देशद्रोह पर लॉ कमीशन की उस रिपोर्ट...

कर्नाटक में फ्री बिजली अनाज और बेरोजगारों को 3000 महीना देगी कांग्रेस सरकार, चुनाव में क्या था वायदा

बीरेंद्र कुमार झा कर्नाटक में सरकार गठन के बाद अब मुख्यमंत्री सिद्धारमैया अपने पांच गारंटी...

जानिए बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दर्ज एफआईआर ब्योरे का सच !

न्यूज़ डेस्क बीजेपी सांसद और कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाड़...

एकजुट होकर लड़ेगी राजस्थान विधानसभा का चुनाव,क्या वाकई गहलोत और पायलट में हो गई सुलह?

बीरेंद्र कुमार झा राजस्थान में इस साल के अंत तक विधानसभा का चुनाव होना है।...

More like this