Homeदेश2025 वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल, कब और किससे भिड़ेगी टीम इंडिया

2025 वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल, कब और किससे भिड़ेगी टीम इंडिया

Published on

महिला ODI वर्ल्ड कप के 13वें संस्करण का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टूर्नामेंट का आगाज 30 सितंबर से होगा, मुकाबले भारत और श्रीलंका के कुल 5 मैदानों में खेले जाएंगे।विश्व कप का पहला मैच 30 सितंबर को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। विश्व कप में कुल 31 मैच खेले जाएंगे, जिनमें 28 मुकाबले लीग स्टेज में खेले जाएंगे। घरेलू कंडीशन में खेल रही टीम इंडिया के पास यह वर्ल्ड कप जीतने का सुनहरा मौका होगा।आइए जानते हैं कि वर्ल्ड कप में भारत के मैच कब और कहां खेले जाएंगे।

भारत का वर्ल्ड कप शेड्यूल की बात करें तो
टीम इंडिया 30 सितंबर को अपने अभियान की शुरुआत श्रीलंका के साथ मैच से करेगी। दूसरा मैच 5 अक्टूबर को पाकिस्तान और उसके बाद तीसरी भिड़ंत 9 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के साथ होगी।12 अक्टूबर को भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच देखने लायक होगा, वहीं 19 अक्टूबर को उसे इंग्लैंड से भिड़ना होगा।भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच 23 अक्टूबर और टीम इंडिया का आखिरी लीग मैच 26 अक्टूबर को बांग्लादेश के साथ होगा।
वन डे महिला वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैचों के शेड्यूल की बात करें तो यह सेमीफाइनलिस्ट टीमों के आधार पर होगा।पहला सेमीफाइनल गुवाहाटी या कोलंबो में खेला जाएगा, वहीं दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बेंगलुरु स्थित एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा।

फाइनल के लिए अभी वेन्यू तय नहीं हुआ है । माना जा रहा है कि बेंगलुरु या कोलंबो में से किसी एक शहर में वर्ल्ड कप के लिया खिताबी भिड़ंत होगी।

भारत के लिहाज से पूर्व के अनुभवों पर खिताब पर कब्जा को लेकर एक निराशाजनक परिदृश्य उपस्थित होता है।यह बेहद निराशाजनक तथ्य है कि भारत की महिला क्रिकेट टीम अब तक ODI वर्ल्ड कप ट्रॉफी नहीं जीत पाई है।1973 से लेकर अब तक कुल 12 बार महिला एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप खेला जा चुका है, जिनमें भारतीय टीम सिर्फ 2 बार फाइनल तक पहुंची है। टीम इंडिया 2005 और 2017 में हुए वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची, लेकिन दोनों बार इसे शिकस्त झेलनी पड़ी।

Latest articles

कांग्रेस पहले से ही नंगी’, AI समिट में शर्टलैस प्रदर्शन पर PM मोदी ने जमकर सुनाया

देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में इंडियन यूथ कांग्रेस...

टैरिफ को रणनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल करता रहेगा अमेरिका

राष्ट्रपति ट्रंप ने बीते साल जब ऑफिस संभाला था, उसके बाद से उन्होंने ये...

Aadhaar ऐप के रहते क्या PVC कार्ड बनवाना है जरूरी

हाल ही में UIDAI ने अपनी आधार ऐप का फुल वर्जन लॉन्च किया था।...

शरीर में हो जाए इन जरूरी मिनरल्स की कमी तो दिखते हैं ये संकेत

ज्यादातर लोग जानते हैं कि शरीर में विटामिन की कमी हो सकती है, लेकिन...

More like this

कांग्रेस पहले से ही नंगी’, AI समिट में शर्टलैस प्रदर्शन पर PM मोदी ने जमकर सुनाया

देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में इंडियन यूथ कांग्रेस...

टैरिफ को रणनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल करता रहेगा अमेरिका

राष्ट्रपति ट्रंप ने बीते साल जब ऑफिस संभाला था, उसके बाद से उन्होंने ये...

Aadhaar ऐप के रहते क्या PVC कार्ड बनवाना है जरूरी

हाल ही में UIDAI ने अपनी आधार ऐप का फुल वर्जन लॉन्च किया था।...