2024ईसवी की चुनाव के लिए झारखंड में चुनावी हवा बनाने में जुटी बी जे पी।

0
363

– बीरेंद्र कुमार झा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देवघर में विजय संकल्प रैली से से भरी हुंकार।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस समय अलग-अलग दिन झारखंड के अलग- अलग जगहों का दौरा कर रहे हैं। आज शनिवार को वे विशेष विमान से अपनी पत्नी के साथ बाबा नगरी देवघर पहुंचे और प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद इन्होंने इफको की नैनो यूरिया खाद फैक्ट्री की आधारशिला रखी। फिर उन्होंने विजय संकल्प रैली में पहुंचकर चुनावी सभा को संबोधित किया।

विजय संकल्प रैली को किया संबोधित।
2024 ईस्वी में झारखंड में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में बीजेपी के पक्ष में हवा बहाने के दृष्टिकोण से बीजेपी ने अभी से ही तैयारी में जुट गई है। 2024 ईसवी में होने वाले चुनाव में जीत की परिकल्पना को मूर्तरूप देने के लिए बीजेपी ने शनिवार को देवघर में विजय संकल्प रैली आयोजित किया। देवघर में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोगों से कहा कि अगर उन्हें विकास चाहिए तो 2024 में झारखंड में कमल खिलाएं और यहां की सभी 14 लोकसभा की सीटें बीजेपी की झोली में डाल दें। अपनी सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संसद में पेश बजट में सात लाख तक आय वालों को इनकम टैक्स में छूट दी गई है । इससे मध्यम वर्ग को काफी राहत मिलेगी। आदिवासी भाइयों के लिए एकलव्य मॉडल स्कूल खोले जाएंगे और 38 हजार शिक्षकों की बहाली होगी। अगले 1 साल तक देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज दिया जाएगा। पीएम मोदी ने हमेशा गरीब दलित और अन्य पिछड़े वर्गों के कल्याण पर जोर दिया है। देश के इतिहास में पहली बार आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बना कर सम्मानित किया गया ।

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर बोला।

देवघर में आयोजित विजय संकल्प रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड मुक्ति मोर्चा ,कांग्रेस और आरजेडी महागतबंधन पर जमकर भड़ास निकाला। उन्होंने झारखंड की हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली महागठबंधन की सरकार को सबसे भ्रष्ट सरकार बताते हुए कहा की इस महागठबंधन की सरकार द्वारा यहां वोट बैंक की राजनीति की जा रही है। उन्होंने कहा जनता सब कुछ जानती है। यहां घुसपैठियों की संख्या बढ़ रही है और आदिवासियों की संख्या घट रही है। विकाश के नामपर तो यह सरकार बिलकुल शून्य है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here