चीन में 200 भारतीय फंसे, 21 रेस्क्यू’, नेपाल बाढ़ पर MEA ने दी डिटेल्स

0
6

नेपाल में आई बाढ़ के बाद से 288 भारतीय लापता हैं। इन्हें तलाशने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार (27 अगस्त) को बताया कि अब तक 21 भारतीयों को रेस्क्यू किया गया है।
उन्होंने कहा कि हमें सूचना मिली है कि कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए कई भारतीय अभी फंसे हैं, जो चीन की तरफ है। लगभग 200 भारतीय नागरिकों ने मदद मांगी है। चीन में हमारा मिशन उनके रेस्क्यू पर स्थानीय प्रशासन के माध्यम से काम कर रहा है. ईशा फाउंडेशन के लोग भी फंसे हुए हैं।

रणधीर जायसवाल ने कहा कि पहला ग्रुप 73 लोगों का है जो त्रिशूली-1 पावर प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।फिर, तमिलनाडु के 37 और 49 नागरिकों के दो अलग-अलग ग्रुप, जो सम्राट और फ्लाई एवरेस्ट ट्रैवल्स के ज़रिए कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए थे।पश्चिम बंगाल के 32 भारतीय नागरिकों का एक ग्रुप है जो रसुवा जिले में तिमुरे में सम्राट ट्रैवल्स की मदद से यात्रा पर गए थे। फिर, अलग-अलग राज्यों के 61 भारतीय नागरिकों का एक ग्रुप और फिर केरल के 33 भारतीय नागरिकों का एक ग्रुप है। ये पांच बड़े ग्रुप हैं, जिनमें कुल मिलाकर 288 लोग हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि भारत ने राहत बचाव सामग्री 2 विमानों में नेपाल भेजी है।10 टन रिलीफ मैटेरियल की मदद भेजी गई है।दूसरा विमान 37.5 टन रिलीफ़ मैटेरियल के साथ आज सुबह रवाना हुआ है। इसमें 8 टन मेडिसिन है। नेपाल के अनुरोध पर भारत राहत सामग्री भेज रहा है।
रणधीर जायसवाल ने कहा कि हम बचाव और राहत के कामों में मदद के लिए बेली ब्रिज भी तैयार कर रहे हैं।हमने विदेश मंत्रालय में एक कंट्रोल रूम बनाया है, जो चौबीसों घंटे काम करेगा।हेल्पलाइन और कंट्रोल रूम के टेलीफोन नंबर की डिटेल्स हमारे X हैंडल पर डाली जा रही हैं और वे आपको जल्द ही मिल जाएंगी।

उन्होंने कहा कि काठमांडू और बीजिंग दोनों जगहों पर हमारी एम्बेसी ने भी 24/7 हेल्पलाइन शुरू की हैं। हम उन राज्य सरकारों के भी संपर्क में हैं जहां से लोग कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए गए थे और हम गृह मंत्रालय के जरिए उनके साथ कोऑर्डिनेट कर रहे हैं।

जब पूछा गया कि क्या भारत फील्ड हॉस्पिटल भी भेजेगा तो रणधीर जायसवाल ने कहा कि वहां से मदद के लिए जो भी रिक्वेस्ट हमें मिलेंगी, हम उसी हिसाब से आगे बढ़ेंगे। जैसा कि मैंने बताया, हमारे प्राइम मिनिस्टर ने कल नेपाल के प्राइम मिनिस्टर से बात की और बताया कि जो भी मदद चाहिए, हम देने के लिए तैयार हैं। भारत इस मुश्किल समय में नेपाल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

नेपाल बाढ़ में अब तक 270 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।वहीं 1000 से अधिक लोग लापता हैं। यहां युद्ध स्तर पर राहत-बचाव ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here