Homeदेशबरहेट की कुसमा संथाली पंचायत में फैली डायरिया ,3 की मौत,घंटों कीचड़...

बरहेट की कुसमा संथाली पंचायत में फैली डायरिया ,3 की मौत,घंटों कीचड़ में पड़ा रहा शव

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

झारखंड के साहिबगंज जिला के बरहेट प्रखंड के अंतर्गत कुसमा संथाली पंचायत के केटका टोला पहाड़िया बस्ती में पिछले तीन दिनों से दर्जनों लोग डायरिया से आक्रांत हैं। बस्ती में अब तक आदिम जनजाति समुदाय की दो महिला एवं एक पुरुष की मौत हो चुकी है,जबकि एक दर्जन से अधिक लोग अभी भी बीमार हैं।आधुनिक युग में हमारे समाज में कुछ ऐसी घटनाएं घटती है,जो हमारे डिजिटल विकास के दावों को खोखला साबित कर देती है। आज भी कई ऐसे गांव है जो विकास की पहुंच से कोसों दूर है।बरहेट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कुसुम संथाली पंचायत के मेंटर गांव की यह तस्वीर विकास के हमारे खोखले दावों की पोल खोलती है। इस गांव में पहुंचने के लिए 2 किलोमीटर तक सड़क भी नहीं है। इस गांव में घर के बाहर चौखट पर कीचड़ में सोमी पहाड़ीन और उसके भाई का शव घंटों ऐसे ही पड़ा रहा। दोनों में डायरिया के लक्षण थे।

घर की चौखट पर ही तोड़ा दम

डायरिया से पीड़ित सोमी पहाड़ींन ने अपने घर की चौखट पर ही दम तोड़ दिया।उसका शव 4- 5 घंटे तक कीचड़मय चौखट पर पड़ा रहा। इससे 5 घंटे पहले उसके छोटे भाई बेबो पहाड़िया की भी इसी घर में मौत हो चुकी थी। उसका शव भी वैसे ही घंटो घर में पड़ा रहा।

बताया जाता है कि इस समय इस इलाका में डायरिया का प्रकोप है। करीब दर्जन भर लोग डायरिया की चपेट में हैं। छोटे भाई की मौत के 5 – 6 घंटे बाद सोमी पहाड़ीन की भी घर के बाहर चौखट पर अपनी जान जान चली गई। बेबो पहाड़िया का शव घर के अंदर पड़ा था,जबकि सोमी पहाड़ीन की लाश घर के बाहरवाले कीचड़मय चौखट पर ।एक ही दिन में एक घर में डायरिया से दो – दो जानें चली गई। बेवो के घर – परिवार में us दो मृतक भाई ,- बहन के अलावा बेबो की पत्नी दोगी पहाड़ीन और उसके तीन छोटे – छोटे बच्चे मंगल पहाड़िया ,सुरेश पहाड़िया और चंदा पहाड़िया भी थे, लेकिन पति और उसकी बहन की मौत और अपने तीनों छोटे बच्चों के गंभीर रूप से बीमार रहने के कारण दोगी पहाड़ीन अपना सुध- बुध खो बैठी थी। घंटों उसे कुछ समझ में ही नहीं आ रहा था कि वह करें तो क्या करें।इसके बाद उसने किसी तरह आसपास के लोगों को इस बात की जानकारी दी और तब फिर लोगों ने शब को कीचड़मय चौखठ से उठाकर खटिया पर रखा। इसके बाद सोमी और उसके भाई बेबो के शव को दफनाया गया। बताया जाता है कि इसी गांव में सूरजी पहाड़ीन की भी मौत हुई थी। उसमें भी डायरिया के ही लक्षण थे।

मौत के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग

साहिबगंज जिला के सिविल सर्जन डॉक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि बरहेट प्रखंड की कुसमा संथाली पंचायत में तीन लोगों की मौत की खबर मिली है। प्राथमिक सूचना के अनुसार सभी लोगों में डायरिया के लक्षण थे। बाद में डीसी रामनिवास यादव के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टर और नर्स की टीम को गांव में भेजा गया है।टीम कैंप लगाकर बीमार लोगों का इलाज कर रही है।कुछ बीमार लोगों को इलाज के लिए बरहेट
सीएससी भेजा गया है।

 

Latest articles

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...

डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं,पैरों से भी देती है दस्तक;इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

  डायबिटीज की बात आते ही लोगों के मन में सबसे पहले हाई ब्लड शुगर,...

More like this

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...