Homeदेशगाजा के अस्पताल में ईंधन खत्म होने से दो बच्चों की मौत...

गाजा के अस्पताल में ईंधन खत्म होने से दो बच्चों की मौत के बाद इजरायली सेना ने संभाला मोर्चा

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

गाजा पट्टी में इजरायल और हमास में जारी जंग के बीच त्रासदी भी शुरू हो चुकी है।यहां इंक्यूबेटर में दो बच्चों की मौत हो गई है।शनिवार को हुई इस घटना के बाद इजरायली सेना ने कहा कि रविवार को गाजा के सबसे बड़े अस्पताल अल शिफा से बच्चों को निकालने का काम इजरायली सैन्य बलों के जवान करेंगे।

फिलिस्तीनी अधिकारियों का दावा

फिलिस्तीनी अधिकारियों ने दावा किया कि अल शिफा अस्पताल में जंग के बीच ईंधन खत्म होने के बाद दो नवजात शिशुओं की मौत हो गई है।उन्होंने यह भी दावा है कि दर्जनों अन्य नवजात बच्चों पर खतरा मंडरा रहा है। फिलीस्तीन के अधिकारियों के मुताबिक, ईंधन खत्म होने के बाद अल शिफा अस्पताल ने सेवाएं सस्पेंड हुईं जिसकी वजह से इनक्यूबेटर में दो शिशुओं की मौत हो गई।

इजरायल के 46 सैनिकों की मौत

गाजा पट्टी में इस कार्रवाई के दौरान इजरायल के भी सैनिकों की मौत हो गई है।शनिवार देर रात एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने यह बात खुद स्वीकार की है।उन्होंने कहा कि गाजा में 5 और इजरायली सैनिकों की मौत हो गई है। इजरायली सेना ने कहा कि वहां उसका ग्राउंड ऑपरेशन शुरू होने के बाद से 46 जवान मारे गए हैं।

12 हजार लोगों की हो चुकी है मौत

गौरतलब कि गाजा पट्टी में इजरायली सैन्य बलों की कार्रवाई में अभी तक करीब 12000 लोगों के मारे जाने के दावे किए जा रहे हैं। वहीं इजराइल में हमास के हमले के बाद 1400 के करीब लोग मारे जा चुके हैं। जंग का आज 37 वां दिन है।

गाजा पर पूर्ण कब्जा कर ही मानेगा इजराइल

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने स्पष्ट कर दिया है कि गाजा पट्टी पर सम्पूर्ण नियंत्रण होने तक इजरायली सेना पीछे हटने वाली नहीं हैं। दूसरी तरफ अरब में मुस्लिम देशों ने आपातकालीन बैठक कर स्पष्ट कर दिया है कि अगर गाजा पट्टी में सैन्य कार्रवाई बंद नहीं हुई तो अंजाम अच्छा नहीं होगा।

Latest articles

असली न्याय कहां मिलता है, CJI सूर्यकांत ने एक लाइन में बता दिया

#CJI #SuryaKant #explanation# oneline #real #justice i देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने दिल्ली...

बिहार में NEET छात्रा की मौत : आखिरी कॉल मां को… फिर मोबाइल स्लीप मोड में! क्यों?

छात्रा की रहस्यमयी मौत के बाद राज्य की राजनीति भी तेज हो गई है,...

फेल UPI ट्रांजैक्शन पर मिलेगा कंपनसेशन, जानिए कैसे और कब कर सकते हैं क्लेम

डिजिटल पेमेंट ने हमारी जिंदगी काफी आसान बना दी है। किसी को पैसे भेजने...

बार-बार मुंह में हो रहे हैं छाले तो न करें नजरअंदाज, हो सकती है यह लाइलाज बीमारी

मुंह में छाले का होना एक आम समस्या है जो बच्चों से लेकर बुजुर्गों...

More like this