18वीं लोकसभा के लिए हुए मतदान का परिणाम आने के बाद बहुमत प्राप्त गंठबंधन एनडीए के नेता के तौर पर नरेंद्र मोदी ने देश के प्रधानमंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ लेने के बाद पीएम मोदी ने अपना कैबिनेट का गठन करने के साथ उसकी पहली बैठक भी कर ली।अब लोक सभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू हो रहा है। संसद के इस विशेष सत्र में लोकसभा के सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी, साथ ही लोकसभा के नए स्पीकर का चुनाव भी इसी सत्र के दौरान होगा। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने दी है। वहीं राज्यसभा का सत्र 27 जून से होगा और तीन जुलाई तक चलेगा। लोकसभा का सत्र राज्यसभा से तीन दिन पहले शुरू होगा, लेकिन दोनों सदन की कार्यवाही तीन जुलाई को ही समाप्त होगी। संसद के इस सत्र के दौरान राष्ट्रपति दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करेंगी और अपनी सरकार की प्राथमिकता भी बताएंगी।
मंत्रिमंडल का परिचय कराया जाएगा
गौरतलब है कि 18वीं लोकसभा के गठन हो चुका है। चार जून को चुनाव परिणाम घोषित किए गए थे। नौ जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई सरकार का गठन किया गया था।लोकसभा के इस सत्र में प्रधानमंत्री अपने मंत्रिमंडल का परिचय दोनों सदन से कराएंगे।साथ ही कुछ मुद्दों पर सदन में चर्चा भी संभव है। 18वीं लोकसभा में कुल 543 सदस्य चुनकार आएं हैं, जिनमें सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी है, जिसके 240 सदस्य चुनकर आएं हैं और उन्हें कुल 63 सीटों का नुकसान हुआ। वहीं दूसरी सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस है, जिसे 99 सीटें मिली हैं और पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले में इन्हें 47 सीटों का लाभ हुआ है।
समाजवादी और कई पार्टी ने दर्ज की रिकाॅर्ड जीत
18वीं लोकसभा में बीजेपी 370 और एनडीए 400 पार का नारा बेकार गया। न बीजेपी 370 सीट का सकी और न ही एनडीए को 400 पर आया।लेकिन इस चुनाव में समाजवादी और ऐसी विचारधारा वाली पार्टी को बड़ी सफलता मिली। समाजवादी पार्टी को इस चुनाव में यूपी में 37 सीटें मिली हैं। इस प्रकार उसे 32 सीटों का फायदा हुआ है। टीएमसी को 29 सीटें मिली हैं और उसे सात सीटों का फायदा हुआ है। डीएमके को 22 सीटों पर जीत हासिल हुई है और दो सीट का उन्हें फायदा हुआ है।बीजेपी को सरकार बनाने में मदद करने वाली एनडीए की सहयोगी पार्टियों में से टीडीपी को 16 और जेडीयू को 12 सीटें हासिल हुई हैं।

