न्यूज़ डेस्क
राहुल गाँधी की सांसदी वापस होने के साथ ही आज उनके नाम वह 12 तुगलक लेन बांग्ला भी अलॉट हो गया। अधिकारियों ने मंगलवार को राहुल गाँधी को 12 तुगलक लेन की चाबी सौप दी है। अब राहुल का सरकारी निवास फिर से यही रहेगा। इस सरकारी घर में राहुल गाँधी पिछले 19 साल से रह रहे थे। लेकिन मार्च महीने में मोदी सरनेम मामले में उनकी सदस्यता ख़त्म होने बाद उनसे यह बांग्ला छीन लिया गया था। राहुल ने इसकी चाबी अधिकारीयों को सौंप दी थी।
उधर राहुल को फिर से यही बांग्ला मिलने के बाद कहा है कि अब उनका घर तो पूरा देश है। पूरा हिन्दुस्तान है। सांसद की सदस्यता बहाने के बाद संसद की हाउसिंग कमेटी ने राहुल गांधी को यह बंगला फिर से अलॉट किया है। राहुल की सदस्यता सोमवार को फिर बहाल की गई। आज मंगलवार को उन्हें घर भी अलॉट किया गया।
राहुल गाँधी लगातार दो दिनों से संसद जा रहे हैं। इसी बीच उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपना प्रोफाइल भी सोमवार को ही बदल दिया था। मोदी सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद राहुल गांधी की सदस्यता वापस से बहाल हुई है। उन्होंने अपने प्रोफाइल को बदलकर डिसक्वालिफ़ायड एमपी से वापस मेंबर ऑफ़ पार्लियामेंट कर दिया है।
गौरतलब है कि मोदी सरनेम लेकर राहुल गांधी की टिप्पणियों के बाद सूरत की एक अदालत ने मानहानि मामले में उन्हें दो साल की जेल की सजा सुनाई थी। सजा सुनाने के बाद मई में राहुल गांधी को संसद से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। दरअसल, वर्ष 2019 में आम चुनाव से पहले कर्नाटक के कोलार में एक रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए, राहुल गांधी ने कहा था- ‘सभी चोरों का सरनेम मोदी कैसे है?’ राहुल गांधी सजा के खिलाफ गुजरात हाई कोर्ट में अपील की थी, लेकिन वहां से उन्हें कोई राहत नहीं मिली थी और सजा बरकरार रखी गई थी।
यहां पर बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के राहुल गांधी की सजा निलंबित करने के बाद राहुल गांधी को सांसद की सदस्यता वापस मिली है और वह पिछले दो दिन से संसद के मानसून सत्र में भाग ले रहे हैं। वहीं, सदस्यता बहाल होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया था।

