Homeदेशशेयर बाजार में मचा तहलका ,अडानी ग्रुप को लगा दो लाख करोड़...

शेयर बाजार में मचा तहलका ,अडानी ग्रुप को लगा दो लाख करोड़ का चूना 

Published on


न्यूज़ डेस्क 


शेयर बाजार में हाहाकार मचा है। हालत ऐसी जिसकी कल्पना  नहीं की गई थी। सालो पहले हर्षद मेहता कांड की याद आज ताज हो गई। जिस बढ़ते शेयर के दम पर अडानी समूह आगे बढ़ता जा रहा था ,आज उसे भारी झटका लगा। यह झटका आगे भी जारी रहता है या नहीं इस पर सबकी निगाहें टिकी है। लेकिन कुछ घंटों में आज इस समूह को दो लाख करोड़ का नुक्सान होने की बात सामने आयी है।    
  बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मजबूत संकेतों के बीच भारतीय घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन आज भी बड़ी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। आज सेंसक्स और निफ्टी दोनों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। खबर लिखे जानें तक सेंसेक्स में 851 और निफ्टी में 263 अंकों गिरावट दर्ज की गई है।
       आज बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्‍स 469 अंकों की गिरावट के साथ 59,735 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 113 अंकों की नरमी के साथ 17,778 के स्तर पर खुला। जैसे-जैसे बाजार का कारोबार आगे बढ़ा, दोनों में गिरावट देखी गई। बता दें कि बुधवार को भी बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्‍स 774 अंकों की गिरावट के साथ 60,205 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 226 अंक गिरकर 17,891 के स्तर पर बंद हुआ।
       सबसे ज्यादा नुकसान अडानी के शेयरों की हो रही है। हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट जारी होने के दो दिन बाद भी शुक्रवार को अडानी समूह की सभी नौ सूचीबद्ध कंपनियों के शेयर में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। अडानी समूह ने शुक्रवार को शुरुआती कारोबारी कुछ घंटों में लगभग 2 लाख करोड़ रुपये खो दिए।
       अडाणी टोटल गैस के शेयर 19.65 फीसदी गिरे, अडाणी ट्रांसमिशन के 19 फीसदी , अडाणी ग्रीन एनर्जी के 15.50 फीसदी और अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर में 6.19 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं अडाणी पोर्ट्सर्ट् एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन के शेयर 5.31 फीसदी गिरे, अडाणी विल्मर के 5 फीसदी और अडाणी पॉवर के शेयर में 4.99 फी सदी की गिरावट आई।
       इससे पहले गुरुवार को भी अडाणी समूह की कंपनियों के शेयर में गिरावट देखने को मिली थी। इसके बाद अडाणी समूह ने कहा था कि वह अपनी प्रमुख कंपनी के शेयर बिक्री को नुकसान पहुंचा ने के प्रयास के तहत ‘बिना सोचे-विचारे’ काम करने के लिए अमेरिकी वित्तीय शोध कंपनी हिंडहिंनबर्ग रिसर्च के खिलाफ ‘दंडात्मक कार्रवाई’ को लेकर कानूनी विकल्पों पर गौर कर रहा है। वहीं अमरिकी वित्तीय शोध कंपनी हिंडहिंनबर्ग रिसर्च ने कहा कि वह अपनी रिपोर्ट पर पूरी तरह कायम है।

Latest articles

भोपाल कॉन्फ्रेंस में CJI की मौजूदगी में न्यायिक रोडमैप तय

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट, 25 राज्यों के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस...

बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल के साइन नहीं? कांग्रेस ने बताई वजह

#RahulGandhi# signature # no-confidencemotion #Birla #missing#Congress #explains the reason विपक्ष ने मंगलवार को लोकसभा स्पीकर...

खाते में पैसे आये और मिनटों में उड़ गए, ये है नया डिजिटल स्कैम

आज के डिजिटल दौर में ठगी के तरीके जितनी तेजी से बदल रहे हैं,...

हर घूंट पानी के बाद यूरिन क्यों आता है? जानिए क्या है कारण और शरीर का पूरा साइंस

हम सभी को बचपन से यही सिखाया जाता है कि दिन भर में खूब...

More like this

भोपाल कॉन्फ्रेंस में CJI की मौजूदगी में न्यायिक रोडमैप तय

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट, 25 राज्यों के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस...

बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल के साइन नहीं? कांग्रेस ने बताई वजह

#RahulGandhi# signature # no-confidencemotion #Birla #missing#Congress #explains the reason विपक्ष ने मंगलवार को लोकसभा स्पीकर...

खाते में पैसे आये और मिनटों में उड़ गए, ये है नया डिजिटल स्कैम

आज के डिजिटल दौर में ठगी के तरीके जितनी तेजी से बदल रहे हैं,...