Homeदेशविधानसभा चुनाव से पहले अजीत पवार गुट को बड़ी राहत, बरकरार रहेगा...

विधानसभा चुनाव से पहले अजीत पवार गुट को बड़ी राहत, बरकरार रहेगा घड़ी चुनाव चिन्ह

Published on

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले अजीत पवार गुट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अजीत पवार गुट घड़ी चुनाव चिन्ह का इस्तेमाल करता रहेगा। इसे रोकने के लिए एनसीपी शरद पवार ने 2 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। हालांकि न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुईयां द्वारा घड़ी के इस्तेमाल पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।

हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने अजित पवार को निर्देश दिया है कि विधानसभा चुनाव में नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) घड़ी चुनाव चिन्ह का इस्तेमाल एक डिस्क्लेमर के साथ करे जिसमें यह स्पष्ट किया जाए कि इसका इस्तेमाल अदालत में विवाद का विषय है और शरद पवार द्वारा दायर याचिका के अंतिम परिणाम के अधीन है।लोकसभा चुनाव से पहले 19 मार्च और 4 अप्रैल को कोर्ट ने एनसीपी को सभी प्रचार सामग्रियों में यह स्पष्ट करने का निर्देश दिया था कि घड़ी चिन्ह का इस्तेमाल न्यायालय के विचाराधीन है।आज कोर्ट ने अजित पवार को इस आशय का एक अंडरटेकिंग दाखिल करने का निर्देश दिया कि राज्य विधानसभा चुनावों के लिए भी पिछले आदेशों का पालन किया जाएगा।शीर्ष अदालत ने अजित पवार गुट को 6 नवंबर तक हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है।

सुप्रीम कोर्ट ने अजीत पवार गुट को यह चेतावनी दी कि अगर हमें लगता है कि हमारे आदेश का जानबूझकर उल्लंघन किया जा रहा है तो हम स्वतः संज्ञान लेकर अवमानना की कार्रवाई शुरू कर सकते हैं।शरद पवार ने निर्वाचन आयोग के 6 फरवरी के उसे आदेश के खिलाफ शीर्ष अदालत का रुख किया है जिसके तहत अजीत पवार के नेतृत्व वाले गुट को असली एनसीपी के रूप में मान्यता दिया गया है।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this