न्यूज़ डेस्क
आज सुबह से ही दिल्ली और मुंबई स्थित बीबीसी दफ्तर पर इनकम टैक्स का छापा मारा गया है। दफ्तर को पूरी तरह से सील करने की खबर आ रही है। दफ्तर में कार्यरत पत्रकारों और कर्मचारियों को घर भेज दिया गया है और उनके मोबाइल को जप्त कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक दफ्तर के अंदर कंप्यूटर की जांच भी की जा रही है।
बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स का यह छापा वित्तीय लेनदेन और टैक्स रेगुलेशन को लेकर किया गया है। अचानक इनकम टैक्स के छापे के बाद दिल्ली के मीडिया सर्किल में हड़कंप मच गया है। माना जा रहा है कि बीबीसी द्वारा बनाई गई गोधरा कांड वृत्तचित्र को लेकर यह छापेमारी की गई है। दिल्ली के कई पत्रकारों ने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की है।
उधर सरकार की इस कार्रवाई पर विपक्ष ने सरकार को दिया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि सरकार बीबीसी के पीछे पड़ी हुई है। विनाशकाले विपरीत बुद्धि। उन्होंने कहा कि हम अडाणी मुद्दे पर जेपीसी की मांग कर रहे हैं और सरकार बीबीसी के पीछे पड़ गई है।
कई और राजनीतिक दलों ने बीबीसी पर छापेमारी की निंदा की है। कई पत्रकारों ने कहा है कि सरकार का यह करवाई लोकतंत्र का गला घोटने जैसा है।

