बीरेंद्र कुमार झा
बिहार के उपमुख्यमंत्री सह पर्यटन मंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि गंगा नदी में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के वाटर स्पोर्ट्स विकसित करने पर विचार चल रहा है, ताकि बिहार के लोगों को वाटर स्पोर्ट्स का लुफ्त उठाने के लिए गोवा और अंडमान कैसे जगहों में नहीं जाना पड़े। इसके लिए सुरक्षा संबंधी मानकों पर विचार मंथन हो रहा है।लोगों की सुरक्षा सरकार की पहली प्राथमिकता में है। गंगा के किनारे रिवरफ्रंट विकसित करने पर भी बातचीत चल रही है। इसमें तीन चार विभागों की सहभागिता होगी इससे पर्यटन के साथ 7 रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा एमवी गंगा क्रूज का उद्घाटन करने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि पिछले 7 साल से बंद पड़े इस क्रूज को दोबारा शुरू किया गया है। यह क्रूज वर्ष 2016 में बंद हुआ था । इसके परिचालन शुरू होने से लोग एक तरफ जहां फ्लोटिंग रेस्तरां का आनंद उठाएंगे, वहीं दूसरी तरफ इससे सरकार का राजस्व भी बढ़ेगा ।
प्रति घंटा 300 रु शुल्क देकर उठाया जा सकता है एमवी गंगा क्रूज का लुत्फ।
गंगा क्रूज में सवारी करने का शुल्क व्यस्क व्यक्ति के किए ₹300 प्रति घंटा रखा गया है। कोई भी वयस्क व्यक्ति इस शुल्क कि अदायगी कर एमबी गंगा क्रूज का लुफ्त उठा सकता है ।वही 3 से 6 साल के बच्चे को इसके लिए टैक्स सहित प्रति घंटा ₹200 और 6 से 12 साल के बच्चे को टैक्स सहित प्रति घंटा 250 रुपए देने होंगे। इसका परिचालन सुबह 11:00 बजे से लेकर रात 10:00 बजे तक होगा। सुबह में गंगा नदी सैर करने वाले पर्यटकों को स्पेशल छूट दी जाएगी। डबल डेकर क्रूज का परिचालन गांधी घाट से पटना सिटी और दीघा घाट तक किया जाएगा। पर्यटक बुकिंग के अलावा प्रेस कॉन्फ्रेंस जन्मदिन समारोह, एनिवर्सरी और इंगेजमेंट सहित अन्य पार्टी का आयोजन भी इस पर कर सकेंगे। इसके लिए एडवांस में बुकिंग की जाएगी। इसमें रेस्टोरेंट की भी सुविधा मिलेगी।
बिहार में पर्यटन क्षेत्र में संभावना तलाश रही सरकार।
उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में पर्यटन क्षेत्र में काफी संभावना है देसी विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने की रणनीति पर काम चल रहा है कोई इसके बाद पर्यटकों की संख्या भी अब बढ़ रही है बिहार में ईकोटूरिज्म ऐतिहासिक और धार्मिक पर्यटन के कई स्थल है बाल्मीकि नगर बांका राजगीर कैमूर आदि में बेहतरीन इको टूरिज्म साइट हैं वहीं बोधगया पावापुरी पटना साहिब सीता जन्मस्थली आदि धार्मिक पर्यटन स्थल है तो दूसरी तरफ नालंदा विक्रमशिला और कुमरार जैसे ऐतिहासिक स्थल है


