बहुत कहता है समुद्री पारिस्थितिकी पर चीन का श्वेत पत्र !

0
85

न्यूज़ डेस्क 
चीनी राज्य परिषद के सूचना कार्यालय ने संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर चीनी समुद्री पारिस्थितिकी व पर्यावरण संरक्षण श्वेत पत्र जारी किया। यह श्वेत पत्र गुरुवार को जारी किया गया। इसमें समुद्री पारिस्थितिकी व पर्यावरण संरक्षण के बारे में चीन की अवधारणा, अभ्यास और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। इस श्वेत पत्र में कहा गया कि चीन समुद्रीय पारिस्थितिकी व पर्यावरण संरक्षण को दृढ़ता से बढ़ाता है और सक्रियता से कार्रवाई करता है।

समुद्री पर्यावरण संरक्षण सुंदर चीन और समुद्री शक्ति के निर्माण से जुड़ा है। चीन कई सालों से पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दे रहा है और विकास व संरक्षण का तालमेल बिठा रहा है। चीन उच्च स्तरीय संरक्षण से गुणवत्ता विकास बढ़ाता है और मानव तथा समुद्र के बीच सामंजस्यपूर्ण समुद्री पर्यावरण स्थापित करने की कोशिश कर रहा है।

श्वेत पत्र में कहा गया कि निरंतर कोशिशों से चीन की समुद्री पारिस्थितिकी की गुणवत्ता में सुधार आया है और समुद्री संसाधन का व्यवस्थित विकास हो रहा है। समुद्री पर्यावरण संरक्षण में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की गई हैं।

श्वेत पत्र में कहा गया कि चीन समुद्री पर्यावरण संरक्षण में सक्रियता से अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाता है और अंतर्राष्ट्रीय समझौते के कर्तव्य का पालन करता है। चीन ने वैश्विक समुद्री पर्यावरण के निपटारे के लिए चीनी योजना और चीनी शक्ति प्रदान की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here