पंजाब का परिणाम :सरबजीत सिंह खालसा और अमृतपाल सिंह निर्दलीय जीते!

0
138

न्यूज़ डेस्क 
पंजाब में कांग्रेस की शानदार जीत तो हुई है लेकिन यहाँ से दो निर्दलीय उम्मीदवार भी भारी वोटों से जितने में सफल हुए हैं। पंजाब की खडूर साहिब सीट से निर्दलीय उम्मीदवार ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह वर्तमान में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत असम की जेल में बंद हैं।

अमृतपाल सिंह ने कांग्रेस उम्मीदवार कुलदीप सिंह जीरा को 1,97,120 वोटों से हराकर सीट पर जीत हासिल कर ली है।

अमृतपाल सिंह को 4,04,430 वोट मिले, जबकि जीरा को 2,07,310 वोट मिले। आम आदमी पार्टी के लालजीत सिंह भुल्लर 1,94,836 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। जबकि भाजपा के मनजीत सिंह मन्ना को केवल 86,373 वोट मिले।

फरीदकोट सीट पर प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के हत्यारों में से एक के बेटे सरबजीत सिंह खालसा ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने आप उम्मीदवार करमजीत सिंह अनमोल को 70,053 वोटों से हराया।

सरबजीत सिंह खालसा को कुल 2,98,062 वोट मिले, जबकि अनमोल 2,28,009 वोट मिले। वहीं कांग्रेस की अमरजीत कौर साहोके 1,60,357 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

इसके अलावा भाजपा के हंस राज हंस कुल 1,23,533 वोट के साथ पांचवें स्थान पर रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here