गाजा में जंग की खतरनाक शुरुआत ,इजराइल ने राफा ने तैनात किया टैंक 

0
131

न्यूज़ डेस्क 
पहले इस बात की सम्भावना बढ़ी थी कि इजराइल और हमास के बीच युद्ध शांति हो सकती है लेकिन अब इसकी सम्भावना भी ख़त्म हो गई है। इजराइल अब जमीनी लड़ाई लड़ने के लिए गाजा के राफा में टैंक को तैनात कर दिया है।

सात महीने से चल रहे हमास और इजराइल के बीच जंग अब और भी भयानक हो सकती है। राफा में टैंक की तैनाती के बाद  कई सवाल खड़े हो गए हैं कि क्या अब इजरायल गाज़ा में ज़मीनी हमले करने की तैयारी कर रहा है। क्योंकि अभी तक गाज़ा में इजरायल हवाई हमले कर रहा था।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू  ने लगभग दो हफ्ते पहले हमास को चेतावनी दी थी कि या तो वो आत्मसमर्पण कर दे या फिर इजरायली सेना गाज़ा में हमले और भी तेज़ करेगी और अब हमला हवाई के साथ-साथ जमीनी भी होगा।

ऐसे में जानकारों का कहना है कि नेतन्याहू ने अपना कहा हुआ सच कर दिया है और अब शायद गाज़ा में जमीनी जंग का वो खौफनाक पल आ गया है जिसके मंजर गाज़ा को ही नहीं पूरी दुनिया को हिला कर रख देंगे।

बता दें कि बीते मंगलवार को दक्षिणी गाजा के राफा शहर के लोग कांप उठे जब इजरायली सेना टैंक लेकर राफा में आ रही थी। टैंकों और दूसरे बख्तरबंद वाहनों के एक काफिले को राफा में खड़े करने के कुछ घंटों बाद, आईडीएफ  ने एक बयान में कहा कि उसने गाजा और मिस्र के बीच राफा सीमा पार के फिलिस्तीनी जमीन पर कब्जा कर लिया है।

बता दें कि इजरायली सेना इज़रायली अधिकारियों ने मंगलवार की कार्रवाई को हमास आतंकवादी समूह के खिलाफ ‘पिनपॉइंट ऑपरेशन’ बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here