Homeदेशगणतंत्र दिवस : झांकियो के प्रतीक में छुपे रहे अगले चुनाव के सन्देश 

गणतंत्र दिवस : झांकियो के प्रतीक में छुपे रहे अगले चुनाव के सन्देश 

Published on



अखिलेश अखिल 

समृद्ध होते भारत की बहुरंगी झांकियां जब 26 जनवरी को कर्त्तव्य पथ पर निकल रही थी तो लग रहा था मानो पूरा भारत दिल्ली में ही पहुँच गया हो। देखने वाले अवाक रहे और विदेशी मेहमान भारत के इस दृश्य को देखकर परेशान। भारत की कुछ बहुरंगी संस्कृति ही ऐसी है जो सबको लुभाती है और ललचाती भी। लेकिन इस बार जिस तरीके की झांकियां पेश की गई उसके कई मायने भी निकाले जा रहे हैं। अधिकतर राज्यों की झांकिया वहां की संस्कृति को तो पेश कर ही रही थी उसमे धार्मिक समावेश भी कम नहीं था। अधिकतर राज्यों की झांकियों में मठ ,मंदिर का समवेश था। लग रहा था मानो भारत में केवल भगवान् ही वास करते हैं।    
      हाँ सच यही है कि दिल्ली में कर्तव्य पथ पर आई विभिन्न झांकियों में से अधिकांश राज्यों की झांकी में धार्मिक स्थलों को जगह दी गई। इन झांकियों में अयोध्या के दीपोत्सव से लेकर भगवान श्रीकृष्ण के विराट स्वरूप तक देखने को मिले। इस साल गणतंत्र दिवस के मौके पर 23 झांकियां पेश की गईं। इसमें से 17 झांकियां देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की थीं। इसके साथ ही 6 झांकियां सरकारी मंत्रालयों और विभागों से जुड़ी हुई थीं। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इस साल पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा और जम्मू-कश्मीर समेत 17 राज्यों की झांकियां प्रदर्शित की गई। इस साल परेड के दौरान हिमाचल प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, राजस्थान और दिल्ली की झांकी नहीं निकाली गई थी।
      कर्तव्य पथ पर निकलने वाली इन झांकियों में देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की झांकी भी देखने को मिली। इस बार झांकी की थीम अयोध्या का भव्य दीपोत्सव था। पिछले तीन साल में यह दूसरा मौका है जब यूपी की थीम रामनगरी अयोध्या पर आधारित रही।
         उत्तराखंड की झांकी में अल्मोड़ा के निकट स्थित जागेश्वर धाम के मंदिर गढ़वाल कुमाऊं व मानसखंड को दिखाया गया। झांकी में दुनियाभर में मशहूर कॉर्बेट नेशनल पार्क में घूमते हुए बारहसिंघा और विभिन्न पक्षियों को दिखाया गया।
        झारखंड की ओर से देवघर स्थित प्रसिद्ध बैद्यनाथ मंदिर की झांकी निकाली गई। झारखंड की झांकी में सबसे आगे भगवान बिरसा मुंडा को दर्शाया गया। जिनके साथ लोक कलाकार साथ-साथ चलते नजर आए। लोक कलाकार वाद्य यंत्र के साथ नजर आए। उसके बाद बैद्यनाथ मंदिर की झांकी निकली। कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में जम्मू-कश्मीर की झांकी भी दिखाई गई। केंद्र शासित प्रदेश की झांकी की थीम इस बार नया जम्मू कश्मीर रखी गई थी। इसमें लोगों को श्री अमरनाथ बाबा बफार्नी की पवित्र गुफा के भी दर्शन करने का मौका मिला।
     वहीं पश्चिम बंगाल की झांकी में देवी दुर्गा की पवित्र छवि दिखाई गई। पश्चिम बंगाल की झांकी में कोलकाता की दुर्गा पूजा को दर्शाया गया और यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में इसके शामिल होने का जश्न मनाया गया। जबकि असम की झांकी में अहोम जनरल लचित बोरफुकन और प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर को दिखाया गया।
        हरियाणा की झांकी अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के थीम पर आधारित थी। इसमें चार अश्वों द्वारा खींचे जाने वाले रथ का एक विशाल मॉडल इसका मुख्य आकर्षण रहा। झांकी में भगवान कृष्ण को कुरुक्षेत्र के युद्ध के मैदान में अर्जुन के सारथी के रूप में और उन्हें उपदेश देते हुए दिखाया गया झांकी के सामने के हिस्से में भगवान कृष्ण को उनके ‘विराट स्वरूप’ रूप में दिखाया गया।आंध्र प्रदेश की झांकी में गणतंत्र दिवस परेड में मकर संक्रांति के दौरान किसानों के त्योहार ‘प्रभला तीर्थम’ को दर्शाया गया।
      महाराष्ट्र की झांकी की थीम थी ‘संतों और देवताओं की भूमि महाराष्ट्र’। महाराष्ट्र की संस्कृति की झलक झांकी में देखने को मिली। झांकी में साढ़े तीन शक्तिपीठ को दिखाया गया।और तमिलनाडु की झांकी के जरिए संगम युग से लेकर वर्तमान तक महिला सशक्तिकरण और संस्कृति को दिखाया गया। इसमें तमिलनाडु का तंजावुर मंदिर और मनोहारी नृत्य भी दिखाया गया।

Latest articles

आखिर नागालैंड के छह जिलों में वोटिंग परसेंट शून्य क्यों रहा ?

न्यूज़ डेस्क नागालैंड के छह जिलों में वोटिंग प्रतिशत शून्य रहा। यहां मतदान केंद्रों पर...

लोकसभा चुनाव : पहले चरण के मतदान में जहाँ सबसे ज्यादा हिंसा हुई ,वही सबसे ज्यादा मतदान !

न्यूज़ डेस्क लोकसभा चुनाव का आज पहला चरण समाप्त हो गया। 102 सीटों पर आज...

रूस ने यूक्रेन पर हमले किये तेज ,मृतकों की संख्या बढ़ने की सम्भावना !

न्यूज़ डेस्क रूस और यूक्रेन के युद्ध के दौरान रूस ने यूक्रेन पर हमले तेज...

102 सीट पर मतदान खत्म, बंगाल में सर्वाधिक, बिहार में सबसे कम वोटिंग

न्यूज़ डेस्क लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की...

More like this

आखिर नागालैंड के छह जिलों में वोटिंग परसेंट शून्य क्यों रहा ?

न्यूज़ डेस्क नागालैंड के छह जिलों में वोटिंग प्रतिशत शून्य रहा। यहां मतदान केंद्रों पर...

लोकसभा चुनाव : पहले चरण के मतदान में जहाँ सबसे ज्यादा हिंसा हुई ,वही सबसे ज्यादा मतदान !

न्यूज़ डेस्क लोकसभा चुनाव का आज पहला चरण समाप्त हो गया। 102 सीटों पर आज...

रूस ने यूक्रेन पर हमले किये तेज ,मृतकों की संख्या बढ़ने की सम्भावना !

न्यूज़ डेस्क रूस और यूक्रेन के युद्ध के दौरान रूस ने यूक्रेन पर हमले तेज...