बीरेंद्र कुमार झा
मुकेश कुमार ने कहा था कि मेरे बात आप ही को संभालना है पार्टी।
उपेंद्र कुशवाहा ने दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें अपने बाद जेडीयू की जिम्मेवारी सौंपने की बात कही थी, तभी वे अपनी पार्टी राष्ट्रीय लोक समता दल का जेडीयू में विलय करने को राजी हुए थे। 2 साल पहले नीतीश कुमार से बंद कमरे में हुई बातचीत को सार्वजनिक करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मैं अपनी पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी चला रहा था। मुझे नीतीश कुमार ने बुलाया और बंद कमरे में मेरे साथ बातचीत की। तब नीतीश कुमार ने मुझसे कहा था कि आप साथ आइए मेरे बाद आपको ही पार्टी संभालना है, दूसरा कोई नहीं है। उपेंद्र कुशवाहा ने इस खुलासे के साथ एक संकेत भी दिया कि आने वाले दिनों में जेडीयू से इस्तीफा देने वाले आरसीपी सिंह के साथ उनका सियासी गठजोड़ भी हो सकता है ।
मेरे खिलाफ रची गई साजिश।
मीडिया से बातचीत करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने उपेंद्र कुशवाहा ने कहा मेरी पार्टी का जेडीयू में विलय होते ही मेरे खिलाफ साजिश रची जाने लगी। एमएलसी रामेश्वर महतो के बयान का जिक्र करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा की जेडीयू के अंदर मेरे खिलाफ बैठकें होती रही। बैठक में जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष, एक मंत्री और एक सांसद शामिल होते रहे। लेकिन ये सब मोहरे थे। मुख्यमंत्री के करीबियों ने ही मेरे खिलाफ बैठकें करवाई थी। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जिन लोगों से नीतीश जुड़े हुए हैं।वह जानते हैं कि उपेंद्र कुशवाहा पर डायरेक्ट हमला करके हम जीत नहीं पाएंगे, इसलिए दूसरे लोगों को आगे लाया गया।उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मुझे दुख इस बात का है कि नीतीश कुमार विवश हो गए हैं।वे वही करते हैं ,जो उनके साथ रहने वाले करने कह रहे हैं।नीतीश कुमार अपनी मर्जी से कोई फैसला नहीं ले पा रहे हैं।
आरसीपी सिंह से मेरी कोई निजी दुश्मनी नहीं।
उपेंद्र कुशवाहा ने इस बात के भी संकेत दिए कि उनका गठबंधन जेडीयू से इस्तीफा दे चुके आरसीपी सिंह के साथ हो सकता है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि आरसीपी सिंह को जानबूझकर शिकार बनाया गया। आरसीपी सिंह के खिलाफ उन्हीं लोगों ने प्लानिंग की थी, जिन्होंने ने बाद में मेरे खिलाफ साजिश रची। आरसीपी सिंह से गठबंधन करने के सवाल पर उपेंद्र कुशवाहा ने जवाब दिया कि आरसीपी सिंह से मेरी कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। कुछ दिनों के लिए मतभेद हुए थे, लेकिन हम अब सब समझ पा रहे हैं कि आरसीपी सिंह के खिलाफ साजिश रची गई थी। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बड़े मकसद के लिए कभी-कभी छोटी बातों को भूलना पड़ता है। क्योंकि मेरा लक्ष्य बड़ा है, इसलिए छोटी बातों को भूलेंगे।
नीतीश कुमार को खोलना होगा आर जे डी के साथ हुए डील का राज।
हमें उपेंद्र कुशवाहा भी जमकर नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले जदयू पर निशाना साध रहे हैं उन्होंने कहा कि जेडीयू में अति पिछड़ों का कोई बड़ा नेता नहीं है आरजेडी के लोग बार-बार नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री के पद से हटाने की बात कह रहे हैं नीतीश कुमार को बताना होगा कि गद्दी के लिए उनकी आरजेडी से क्या डील हुई है।
नीतीश की यात्रा पर आरसीपी सिंह भी कर रहे प्रहार।
उपेंद्र कुशवाहा की ही तरह आरसीपी सिंह भी नीतीश कुमार को अपने निशाने पर ले रहे हैं। इस समय बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी समाधान यात्रा पर निकले हुए हैं। आज कि इस यात्रा के दौरान उन्होंने सहरसा में जाकर वहां के विकास कार्यों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा को लेकर जेडीयू से निकाल दिये गये पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने बड़ा हमला बोला है ।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह समाधान यात्रा सिर्फ एक पिकनिक भर है, इससे किसी का कोई भी समाधान नहीं हो पा रहा है।

