Homeदेशबिहार : वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की निर्मम...

बिहार : वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की निर्मम हत्या ,मचा हड़कंप !

Published on

न्यूज़ डेस्क 
बिहार में हड़कंप मच गया है। इंडिया गठबंधन के नेता और वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या कर दी गई है। इस हत्या के बाद बिहार में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच घमासान मच गया है।  दरभंगा जिले के बिरौल स्थित सहनी आवास पर आज सुबह क्षत-विक्षत हालत में उनकी लाश मिली है।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों का कहना है कि अपराधियों ने धारदार हथियार से वार कर हत्या की है। घर पर सारे सामान बिखरे पड़े हैं। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। 

महागठबंधन के घटक दल वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी को अपने पिता की हत्या की जानकारी दूसरों से मिली। वह मुंबई स्थित अपने कार्यस्थल पर थे, जहां उन्हें कॉल पर इसकी सूचना दी गई। घटना से आहत मुकेश सहनी मुंबई से दरभंगा के लिए निकल चुके हैं। वीआईपी के वरीय नेता देव ज्योति ने बताया कि कुछ देर पहले हमलोगों को जानकारी मिली है। कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि कैसे क्या हो गया है। हमारे नेता मुकेश सहनी काफी आहत हैं। वह मुंबई से दरभंगा के लिए निकल चुके हैं। दरभंगा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है।

मौके पर पहुंचे एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी सहित बिरौल थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। डीएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला है। मृतक जीतन सहनी अपने घर मे सो रहे थे इस दौरान चोरी की नीयत से घर में घुसे अपराधियों ने विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी।

पूर्व मंत्री मुकेश सहनी दो भाई और एक बहन हैं। मुकेश साहनी और उनके भाई संतोष सहनी बाहर रहते हैं। उनकी बहन की शादी हो चुकी है और वह अपनी ससुराल मुंबई में रहती हैं। घटना के वक्त घर में मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी अकेले ही थे।

इधर, वारदात के बाद हत्या पर भाजपा नेता अजय आलोक ने कहा कि हत्या किसी की भी हो यह एक जघन्य अपराध है। 72 घंटों के अंदर इसका खुलासा होगा। सभ्य समाज में आप अपराध को रोक नहीं सकते हैं। चाहे आप कितने ही सक्षम हो जाए। 

Latest articles

Border2में हाउसफुल 5 की एक्ट्रेस की हुई एंट्री,सनी देओल नहीं दिलजीत संग बनेगी जोड़ी

गदर 2 और जाट की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद सनी देओल बॉर्डर 2 में...

इंग्लैंड में यशस्वी जायसवाल ने क्या किया कि कोच गंभीर ने लगाई फटकार!

इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज...

राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ा खुलासा! सोनम नहीं, ये शख्स था हत्या का मास्टरमाइंड

राजा रघुवंशी के हत्यारों की योजना किसी महिला की हत्या कर उसके शव को...

US से आमंत्रण पर खुश था PAK का Failed मार्शल आसिम मुनीर, अब लगा 440 वोल्‍ट का झटका

ऑपरेशन सिंदूर में भारत के हाथों जलील होने के बावजूद पाकिस्तान अपनी हरकतों से...

More like this

Border2में हाउसफुल 5 की एक्ट्रेस की हुई एंट्री,सनी देओल नहीं दिलजीत संग बनेगी जोड़ी

गदर 2 और जाट की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद सनी देओल बॉर्डर 2 में...

इंग्लैंड में यशस्वी जायसवाल ने क्या किया कि कोच गंभीर ने लगाई फटकार!

इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज...

राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ा खुलासा! सोनम नहीं, ये शख्स था हत्या का मास्टरमाइंड

राजा रघुवंशी के हत्यारों की योजना किसी महिला की हत्या कर उसके शव को...