Homeदेशनक्सलवाद कांग्रेस की कमजोरी की देन,पीएम मोदी ने देश में मजबूत सरकार...

नक्सलवाद कांग्रेस की कमजोरी की देन,पीएम मोदी ने देश में मजबूत सरकार बनाने की अपील की 

Published on

नक्सलवाद लोकसभा चुनाव 2024 में अब एक एक बड़ा चुनावी मुद्दा बन गया है। झारखंड के कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के बगोदर विधानसभा क्षेत्र की पेशम पंचायत के अड़वारा मैदान में महाविजय संकल्प चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस की कमजोर सरकारों ने देश को नक्सलवाद की आग में झोंका।नक्सलवाद की इस आग में वामपंथियों और कई क्षेत्रीय राजनीतिक दलों ने भी अपनी रोटियां सेकीं।लेकिन बीजेपी की सरकार ने देश में नक्सली हिंसा पर लगाम लगायी। बीजेपी सरकार चुनौतियों को टालती नहीं है, बल्कि उससे टकराकर उसे नेस्तनाबुद करने में जुट जाती है।उन्होंने कहा कि जब देश में मजबूत सरकार होती है, तो वह सबसे पहले देश का हित देखती है, देश के लोगों का हित देखती है, लेकिन जब देश में कांग्रेस जैसी कमजोर सरकार होती है, तो वह पूरे देश को ही कमजोर कर देती है। ऐसी कमजोर सरकार कभी भी देशवासियों का भला नहीं कर सकती।

जेएमएम-कांग्रेस-लेफ्ट का इंडी गठबंधन बुराइयों का है सबसे बड़ा मॉडल

पीएम मोदी ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जेएमएम-कांग्रेस-लेफ्ट का इंडी गठबंधन भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण समेत अन्य बुराइयों का सबसे बड़ा मॉडल है। मैंने लाल किले से कहा था कि भारत को भ्रष्टाचार, परिवारवाद एवं तुष्टिकरण से मुक्त कराने के लिए अपना जीवन खपा दूंगा।il चोरों को चैन की नींद सोने नहीं दूंगा। उनकी नींद भी उड़ा दूंगा और उनके खजाने को भी खाली कर दूंगा। ये पैसे आपके हैं,इन पैसों के मालिक आप सब हैं। कोई भी व्यक्ति चोरी-लूट नहीं कर सकता है। मैं इन पर कड़ी कार्रवाई कर रहा है, इसलिए ये नरेंद्र मोदी को निशाना बनाते हैं।

वंचितों को वरीयता ही उनका मंत्र है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वे किसी राजघराने में पैदा नहीं हुए हैं,और न ही किसी शाही परिवार में ही उनका जन्म हुआ है। उनके पिता किसी गांव के प्रधान तक नहीं बने और न ही उनके घर में किसी ने चुनाव तक लड़ा है। वे एक गरीब मां के बेटे हैं।उन्होंने कहा की मैं चाय बेचते-बेचते यहां तक पहुंचा हूं।आपने मुझे यहां तक पहुंचाया है।माएं-बहनें हर परिवार की बेहतरीन प्रबंधक होती हैं। देश उनके इस कौशल के सदुपयोग के बिना विकसित नहीं हो सकता। इनकी सुविधा और समृद्धि के लिए हर योजना बनायी जा रही है। उन्होंने कहा कि हमने गरीबी देखी है,तकलीफें झेली हैं। मैं देश के गरीबों कोउन तकलीफों से मुक्त कराना चाहता हूं।वंचितों को वरीयता ही उनका मंत्र है.

Latest articles

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...

डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं,पैरों से भी देती है दस्तक;इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

  डायबिटीज की बात आते ही लोगों के मन में सबसे पहले हाई ब्लड शुगर,...

More like this

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...