Homeदेशगुजरात में बड़ा हादसा 8 की मौत, भरभराकर गिरा पुल,

गुजरात में बड़ा हादसा 8 की मौत, भरभराकर गिरा पुल,

Published on

गुजरात के वडोदरा ज़िले के पादरा क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। वडोदरा और आणंद को जोड़ने वाला महिसागर नदी पर स्थित 43 साल पुराना गंभीरा पुल अचानक टूट गया।इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं। हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय प्रशासन के अनुसार, सुबह करीब 7:30 बजे पुल का एक हिस्सा अचानक ध्वस्त हो गया, जिससे दो ट्रक, दो वैन, एक कार और कई दोपहिया वाहन नदी में गिर गए। एक भारी ट्रक अब भी पुल पर बीचों बीच लटका हुआ है। हादसे के वक्त पुल पर भारी यातायात था ।सही मायने में नदी में कितने वाहन गिरे हैं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस, अग्निशमन विभाग और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंच गई।अब तक चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। प्रशासन का कहना है कि महिसागर नदी का तल काफी गहरा और चौड़ा है, जिससे वाहनों की सटीक संख्या जानने में दिक्कत हो रही है। नदी में और लोगों के फंसे होने की आशंका के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।

गंभीरा पुल 1982 में बनाया गया था। तब से लेकर अब तक इसकी मरम्मत नहीं की गई थी। स्थानीय लोग और वाहन चालक लंबे समय से पुल के हिलने और कमजोर हालत की शिकायत कर रहे थे, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया था। बताया जा रहा है कि सौराष्ट्र से आने वाले भारी वाहन टोल टैक्स बचाने के लिए इस पुल का इस्तेमाल कर रहे थे।हाल ही में इस पुल के बगल में एक नया पुल बनाने की योजना को मंजूरी मिली थी, लेकिन काम अब तक शुरू नहीं हो पाया है।

Latest articles

बिहार CM पद को लेकर BJP, JD(U) में खींचतान;बेटे को सपोर्ट कर सकते हैं नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गुरुवार को राज्यसभा के दो साल में होने वाले चुनावों...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, विपक्ष ने की शाह के खिलाफ नारेबाजी

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के लिए लाया गया विपक्ष...

TV में Youtube देखते समय 30 सेकंड लंबे विज्ञापन जो नहीं होंगे Skip, क्‍यों हो रहा ऐसा?

स्‍मार्ट टीवी में यूट्यूब देखने वालों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। लोगों की...

घंटों नहीं देखते स्क्रीन तो क्यों सूख रही हैं आपकी आंखें? जानिए ड्राई आई के छिपे कारण

आजकल कई लोग आंखों में जलन, सूखापन या किरकिराहट महसूस करने की शिकायत करते...

More like this