HomeIndia Debate with Ashutosh Pathakसैयारा और हरिहर वीर मल्लू के बीच गूंजी ‘महावतार नरसिम्हा’ की दहाड़,...

सैयारा और हरिहर वीर मल्लू के बीच गूंजी ‘महावतार नरसिम्हा’ की दहाड़, मारी लंबी छलांग

Published on

डायरेक्टर अश्विन कुमार की माइथोलॉजिकल फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।फिल्म ने पहले दिन शानदार कमाई की और दर्शकों का दिल जीत लिया है।डायरेक्टर मोहित सूरी की ‘सैयारा’ और पवन कल्याण की ‘हरि हर वीर मल्लू’ जैसी बड़ी फिल्मों के बावजूद इसने अच्छा प्रदर्शन किया है।इस फिल्म को 5 भाषाओं और 3डी में रिलीज किया गया है।तो आइए जानते है कि फिल्म ने पहले दिन कितना कलेक्शन किया है

यह फिल्म भगवान विष्णु के सबसे खतरनाक अवतार नरसिंह की कहानी पर बनाई गई है, जिसमें हिरण्यकश्यप और प्रह्लाद की कहानी को दमदार ढंग से एनिमेशन के जरिए दिखाया गया है।इस फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन 2.29 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और सिर्फ हिंदी भाषा में 1.51 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। अगर बात करें, इसके अन्य 4 भाषाओं की, तो उसमें भी फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई की है. साथ ही इसे IMDb पर 9.8/10, BookMyShow पर 9.8/10 और गूगल पर 5/5 रेटिंग मिली है।इन आंकड़ों से यह अनुमान लगाया जा सकता है कि यह फिल्म सभी दर्शकों को बहुत पसंद आई है।

फिल्म की कहानी को दिलचस्प और दमदार एनिमेशन के साथ पेश किया गया है, जो दर्शकों को भावनात्मक और धार्मिक दोनों ही स्तरों पर जोड़ती है। हालांकि फिल्म की पहले दिन की कमाई बहुत ज्यादा नहीं थी, लेकिन सोशल मीडिया पर इसका रिस्पॉन्स काफी पॉजिटिव है।खासकर ट्विटर पर लोग इसके विजुअल्स, एनिमेशन और भावनात्मक कहानी की तारीफ कर रहे हैं फिल्म को होम्बले फिल्म्स और क्लीम प्रोडक्शन्स ने मिलकर बनाया है और यह ऐलान किया है कि अगले 10 सालों में भगवान विष्णु के सभी दस अवतारों पर फिल्में बनाई जाएंगी।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this