Orange Benefits: रोजाना एक संतरा खाने से होते हैं कई फायदे, कोसों दूर रहेंगी खतरनाक बीमारियां

0
323

न्यूज डेस्क
संतरे को सुपरफूड कहा जाता है, ऐसा इसलिये क्योंकि इसके बहुत सारे फायदे हैं। गर्मी के मौसम में यह हमारे शरीर को ठंडा रखता हैं। संतरे में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कि सेहत के लिए फायदेमंद है। संतरा में अम्लीय ,एसिड अवयव और ऑक्सीडेंट कीटाणुनाशक जैसे कई गुण होते हैं जो हमारे शरीर के बीमारियों को ठीक कर देता है। गर्मी में संतरा खाना बहुत लाभदायक है। इससे पेट ठंडा रहता है, गैस और अपच जैसी समस्या नहीं होती है। संतरे का जूस सेहत और त्वचा दोनों के लिहाज से फायदेमंद है।

संतरा खाने के फायदे

  • संतरा खाने से कब्ज की समस्या नहीं होगी, क्योंकि इस फल में मौजूद फाइबर पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। फाइबर कब्ज से लड़ने में मदद करता है और इससे पेट साफ रहता है।
  • संतरा नैचुरल एंटीऑक्सीडेंट होता है और इम्यूनिटी बढ़ाता है। इसके साथ ही संतरे में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी होता है। यह शरीर में हिमोग्लोबिन बढ़ने में मदद करता है।
  • संतरा वजन कम करने में मदद करता है। संतरा में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी होता है, जो भूख न लगने में मदद करता है। इसके अलावा यह फैट को कम करने भी मदद करता है। इसलिए रोजाना अपनी डायट में संतरे को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।
  • आंखों को हेल्दी बनाए रखने के रोजाना संतरा खाए। संतरे में विटामिन ए पाया जाता है जिससे आंखों में मौजूद म्यूकस मेंबरेन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है।
  • संतरा खाने से आप ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं । संतरे में बी6 विटामिन प्रचूर मात्रा में पाया जाता है, जो कि शरीर में हिमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here