How To Avoid Bad Breath : मुंह की बदबू से हैं परेशान? छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

0
145

न्यूज डेस्क
कुछ लोगों के मुंह से दुर्गंध आने की समस्या होती है, जिसकी वजह से उन्हें कई बार शर्मिंदगी महसूस हेाती है। इस परेशानी को मेडिकल की भाषा में हेलिटोसिस कहते हैं। मुंह से दुर्गंध आने के पीछे बहुत से कारण हो सकते हैं। धूम्रपान, मुंह का सूखापन, मसूड़ों की बीमारी, साइनस के कारण भी मुंह में बदबू की समस्या हो सकती है। इसका मुख्य कारण बैक्टीरिया होते हैं, जो दांतों के बीच पैदा होते हैं। इसलिए, नियमित रूप से दांत और जीभ की सफाई करना जरूरी होता है। वैसे कहा जाता है कि पानी कम पीने की वजह से भी मुंह की बदबू की समस्या पैदा हो जाती है। इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी जरूरी है।

मुंह की दुर्गंध से छुटकारा पाने के लिए आसान घरेलू उपाय

ग्रीन टी से करें कुल्‍ला
ग्रीन टी के इस्तेमाल से मुंह की बदबू को कम किया जा सकता है. इसमें एंटीऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में होता है, जो सांसों की बदबू को दूर करने में मदद करता है.

दालचीनी
दालचीनी में सिन्नमिक एल्डिहाइड नामक एक तत्व होता है। जो मुंह की बदबू को दूर करने में मदद कर सकता है। मुंह की बदबू को दूर करने के लिए आप दालचीनी की चाय या दालचीनी पाउडर के पानी से कुल्ला करें। ये स्वास्थ्य के साथ-साथ मुंह की बदबू को दूर करने के लिए भी लाभदायक होता है।

फिटकरी
एक गिलास पानी लें, उसमें फिटकरी डाल दें और घुलने दें। करीब 15 से 20 मिनट के बाद अब फिटकरी को बाहर निकाल लें और इस पानी को एक बोतल में स्टोर करके रख लें। रोज सुबह और रात के समय ब्रश करने के बाद फिटकरी के पानी से कुल्ला कर लें। कुल्ला करते वक्त पानी को करीब 2 से 3 मिनट के लिए अपने मुंह में भरकर रखें। ये उपाय करने से मुंह से दुर्गंध आनी काफी हद तक कम हो जाती है।

लौंग
लौंग का इस्तेमाल खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ-साथ औषधि के रूप में भी किया जाता है। लौंग या लौंग के तेल का इस्तेमाल मुंह की बदबू को दूर करने के लिए किया जाता है। क्योंकि लौंग मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करने का काम कर सकता है।

ज्यादा पानी पिएं
मुंह की दुर्गंध से छुटकारा पाने के लिए एक उपाय ये भी है कि आप ज्यादा से ज्यादा पानी पिया करें, इससे मुंह में बनने वाले बैक्टीरिया कम होते हैं।

पुदीना
मुंह की दुर्गंध को दूर करने के लिए पुदीने की पत्तियों का सेवन करें। पुदीने की पत्तियों को चबा सकते हैं या उसकी चाय से कुल्‍ला कर सकते हैं।

बेकिंग पाउडर
बेकिंग पाउडर काफी हद तक मुंह से आने वाली दुर्गंध को दूर करने में कारगर साबित होता है। इसके लिए एक गिलास पानी लें और इसमें आधा चम्मच बेकिंग पाउडर मिला लें। अब इस पानी से कुल्ला करें। दिन में एक बार ऐसा नियमित तौर पर करने से मुंह से आने वाली बदबू की समस्या खत्म हो जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here