Grapes Benefits: गर्मियों में जरूर खांए हरे अंगूर, मिलते हैं 7 बेमिसाल फायदे

0
480

न्यूज डेस्क
हरे अंगूर हमारे शरीर के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन,सोडियम, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। अंगूर हमारी इम्युनिटी के साथ साथ हमारे पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है। हरे अंगूर खाने से शरीर की कई बीमारियां आसानी से दूर होती हैं। हरा अंगूर खाने से वजन घटाने में मदद मिलती है और ये कब्ज आदि की समस्या को भी आसानी से दूर करता हैं। बाजार में हरे और काले दो तरह के अंगूर मिलते हैं। हरे अंगूर खाने से शरीर को ऊर्जा मिलने के साथ तनाव भी आसानी से दूर होता हैं।

आइए जानते हैं हरे अंगूर खाने के फायदों के बारे में

  • अंगूर खाने से आपके दिल को कई तरह से फायदे पहुंच सकते हैं। अंगूर में मौजूद यौगिक ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करके हृदय रोग से बचा सकते हैं।
  • अंगूर में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट कई तरह के कैंसर के विकास और प्रसार को रोक सकते हैं, हालांकि इस विषय में मानव शोध की कमी है।
  • अंगूर, पानी और फाइबर का एक अच्छा स्रोत है, जो कब्ज़ को दूर करने में मदद कर सकता है। अंगूर में 81 फीसदी पानी है, जो आपके शरीर को हाइड्रेट रखने का काम करता है।
  • अंगूर में ऐसे कई खनीड होते हैं, जो हड्डियों की सेहत के लिए ज़रूरी होते हैं। जिसमें पोटेशियम, मैंग्नीज़ और विटामिन-बी, सी और के शामिल हैं। यह सभी पोषक तत्व ऑस्टियोपोरोसिस से बचाने का काम करते हैं। ऑस्टियोपोरोसिस एक ऐसी बीमारी है जिसमें हड्डियां काफी कमज़ोर होती चली जाती हैं।

  • अंगूर में चीनी की मात्रा उच्च होती है, लेकिन इसका ग्लायसेमिक इंडेक्स कम से मध्यम तक का होता है, जिससे इसे डायबिटीज़ में भी खाया जा सकता है। साथ ही अंगूर में मौजूद यौगिक हाई ब्लड शुगर के खिलाफ सुरक्षा करते हैं।
  • अंगूर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट भूख को कम करने के साथ वज़न को घटाने में मदद कर सकते हैं। मोटापा डायबिटीज़, दिल की बीमारी और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों का ख़तरा बढ़ाता है।
  • अंगूर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट रेस्वेराट्रोल आपकी त्वचा को नुकसान से बचा सकता है और साथ ही बालों के विकास को बढ़ावा दे सकता है। हालांकि इस विषय पर अधिक शोध की आवश्यकता है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here