न्यूज डेस्क
आयुर्वेद में कई ऐसी औषधियां मौजूद हैं, जिनके इस्तेमाल से सेहत को कई फायदे हो सकते हैं। ऐसी ही एक औषधि का नाम है गिलोय। गिलोय औषधीय गुणों से भरपूर होती है। आयुर्वेद के अनुसार, गिलोय की जड़ें, तना और पत्तियां तीनों ही सेहत के लिए बहुत गुणकारी होती है। इसका इस्तेमाल दवाओं में किया जाता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जो शरीर को कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। आमतौर पर लोग गिलोय के जूस पीते हैं, चाहें तो आप गिलोय चूर्ण का भी सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं, गिलोय के क्या फायदे हैं।
खून की कमी को दूर करता है
जिन लोगों में खून की कमी होती है, उनके लिए ये एक बहुत अच्छा ऑप्शन हैं। गिलोय का जूस एनीमिया की समस्या में बेहद फायदा देता है और इसके सेवन से खून की कमी भी दूर हो सकती हैं।
कब्ज में राहत
अगर आप कब्ज, गैस या अपच की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो ये आपके लिए बहुत फायदेमंद उपाय है । पेट की परेशानी से निजात पाने के लिए ये एक सही और आसान तरीका है, जो बेहद लाभकारी हैं। इसके लिए आप गिलोय का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं।
डायबिटीज में फायदा
जिन लोगों को डायबिटीज है, उनके लिए भी गिलोय बहुत लाभकारी औषधि है। इसमें एंटी हाइपरग्लाइसेमिक गुण होते हैं, जो डायबिटीज को दूर रखने में मदद करते हैं और शरीर को फायदा देते हैं।
दिल की बीमारियों से छुटकारा
गिलोय का जूस दिल की सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल किया जा सकता है।
डेंगू से छुट्टी
डेंगू से बचने के लिए गिलोय का सेवन काफी असरदायक होता है। इसमें मौजूद एंटीपायरेटिक गुण बुखार से राहत दिला सकते हैं। दो से तीन चम्मच गिलोय जूस को एक कप पानी में मिलाकर दिन में दो बार खाना खाने से एक-घंटे पहले पी सकते हैं । इससे डेंगू से जल्दी आराम मिल सकता है।

