Face Se Pimple Kaise Hataye : कील मुंहासो की समस्या से है परेशान तो अपनाए ये घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगी राहत

0
545

न्यूज डेस्क
युवावस्था में कील-मुंहासे (पिपंल्स) निकलना एक बहुत ही सामान्य समस्या है। संतुलित डाइट और खूब पानी पीकर मुहांसों से बचा जा सकता है और स्किन में भी चमक बरकरार रखा जा सकता है। वैसे तो कील-मुंहासों का चेहरे पर होना एक सामान्य बात है, लेकिन इनकी वजह से चेहरे पर काले निशान पड़ जाते हैं, जिससे चेहरे की सुंदरता छिन जाती है। पिंपल्स आने की मुख्य वजह शरीर की गरमी होती है। ज्यादातर मामलों में देखा जाता है कि लोग जरा से पिंपल्स निकलते ही सीधे डॉक्टर के पास पहुंच जाते हैं। जबकि यह एक सामान्य समस्या है, जिन्हें घरेलू उपायों से भी ठीक किया जा सकता है।

पिंपल्स निकलने की मुख्य वजह शरीर की गरमी होती है। तली हुई चीजें, मसालेदार चीजें, गरम चीजें खाने से ये ज्यादा समस्याएं खड़ी कर देते हैं। पिंपल्स निकलने पर जितना हो सके सादा भोजन करना चाहिए। हरी सब्जियों के साथ फलों का सेवन भी करना चाहिए। इसके अलावा ज्यादा से ज्यादा पानी पीने और तरल पदार्थों के सेवन से इस पर काबू पाया जा सकता है। अगर आप भी पिंपल्स की समस्या से परेशान हैं तों ये घरेलू नुस्खे बहुत लाभकारी साबित होंगे।

खीरे का फेस स्क्रब

आवश्यक सामग्री:
खीरा, गुलाब जल।

बनाने की विधि:

खीरे का स्क्रब तैयार करने के लिए सबसे पहले खीरे को कद्दूकस कर लें। अब इसमें गुलाब जल मिलाएं। इसे अपने चेहरे पर लगभग 5 मिनट तक मसाज करें। कुछ देर बाद ठंडे पानी से धो लें। चेहरा धोने के बाद मॉइस्चराइजर का जरूर प्रयोग करें।

कॉफी स्क्रब

आवश्यक सामग्री:
एक चम्मच कॉफी, एक बड़ा चम्मच दही।

बनाने की विधि:

एक बाउल में कॉफी पाउडर और दही को एक साथ मिला लें। फिर इससे अपने चेहरे को स्क्रब करें और ठंडे पानी से धो लें।

कीवी और शुगर स्क्रब

आवश्यक सामग्री:
कीवी, 2 चम्मच चीनी, जैतून का तेल।

बनाने की विधि:

सबसे पहले कीवी के पल्प को अच्छे से मैश कर लें। इसमें दो चम्मच चीनी और चार बूंद जैतून का तेल मिलाएं। अब इस स्क्रब को चेहरे पर धीरे-धीरे मालिश करें। 5 से 10 मिनट तक मसाज करने के बाद पानी से धो लें।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here