benefits of black grapes: काले अंगूर में हैं बेमिसाल खूबियां, फायदे जानकर हैरान हो जाएंगे आप

0
362

न्यूज डेस्क
बाजार में आमतौर पर दो तरह के अंगूर मिलते हैं, एक हरे रंग के अंगूर और दूसरे काले अंगूर। दोनों ही अंगूर खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं। अगर बात करें काले अंगूर की, तो ये पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। काले अंगूर में विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी6, प्रोटीन, कैल्शियम, फास्फोरस और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। काले अंगूर खाने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। नियमित रूप से काले अंगूर का सेवन करने से कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में लाभ होता है। तो चलिए, जानते हैं काले अंगूर खाने के फायदे:

शुगर कंट्रोल करने में सहायक

काले अंगूरों का सेवन करने से डायबटीज को भी ठीक किया जा सकता है। इन अंगूरों में रेसवर्टॉल नाम का पदार्थ होता है जो खून में इंसुलिन बढ़ाता है। इस तरह शुगर संतुलन ठीक रहता है। ये शरीर में खून के बहाव को बढ़ाता है इसलिए ब्लड प्रेशर की भी शिकायत नहीं होती है।

यादाश्त बढ़ाते हैं काले अंगूर

काले अंगूरों को नियमित रूप से खाने से एकाग्रता और यादाश्त बढ़ती है। दिमागी गतविधियां सुधरती हैं। अंगूर माइग्रेन जैसी बीमारी भी ठीक कर सकता है।

दिल को रखता है स्वस्थ

काले अंगूरों में मौजूद साइटोकेमिकल्स दिल को स्वस्थ रखता है। ये शरीर में कोलस्ट्रोल की मात्रा भी नियंत्रित रखते हैं और दिल का दौरा या इससे संबंधित और बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

वजन घटाने में सहायक

अगर नियमित रूप से काले अंगूर का सेवन करने से वजन को कम किया जा सकता है। काले अंगूर में जो एंटीऑक्सीडेंट होते हैं वो शरीर से गैरजरूरी टॉक्सिन्स को बाहर निकालते हैं और इस तरह वजन कम होता है।

बीमारियों से लड़ने में करता है मदद

काले अंगूर रेसवेरॉटल तत्व बैक्टीरिया और फंगस को भी मारता है जो शरीर में किसी भी तरह का इंफेक्शन पैदा कर सकते हैं। ये पोलिया और हर्प्स जैसी बीमारियों से लड़ने में मदद करता है क्योंकि काले अंगूरों में वायरस से लड़ने की भी क्षमता होती है। ये फेफड़ों में नमी बढ़ा कर अस्थमा भी ठीक कर सकता है। काले अंगूर स्तन, लंग, प्रोस्टेट और अंतड़ियों के कैंसर के खतरे से बचाता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

आंखों के लिए भी काले अंगूर को काफी फायदेमंद माना जाता है। काले अंगूर में मौजूद तत्व आंखों की रोशनी की रोशनी बढ़ाने में मददगार होते हैं। एक रिसर्च के अनुसार, काले अंगूर में मौजूद रेसवेरेट्रॉल तत्व में एंटी-ऑक्सीडेटिव, एंटी-एपोप्टोटिक(कोशिका बचाव) और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। काले अंगूर का सेवन करने से उम्र संबंधी नेत्र विकार, ग्लूकोमा और मोतियाबिंद जैसी समस्याओं से बचाव हो सकता है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here