न्यूज डेस्क
केला और दूध को साथ में सेवन करने से कई कमाल के फायदों के बारे में तो आपने सुना होगा लेकिन क्या आपको इसके नुकसान के बारे में पता है? जी हां! केला और दूध को एक साथ खाने से स्वास्थ्य को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। जो लोग हेल्दी बॉडी पाना चाहते हैं वह केला और दूध का सेवन करते हैं साथ ही इन दोनों को साथ में लेने से और भी कई लाभ हो सकते हैं। आयुर्वेद में भी केले और दूध को सेहत के लिए नुकसानदायक बताया गया है।
अध्ययनों के अनुसार, केला और दूध का एक साथ सेवन करने से न केवल पाचन तंत्र खराब होता है बल्कि यह भारी भी होता है जिससे साइनस की समस्या भी हो सकती है। इससे साइनस कंजेशन, पेट की गैस, सर्दी-खांसी और शरीर पर रैशेज जैसी अन्य एलर्जी हो जाती है। कई लोग मानते हैं कि दोनों का एक साथ सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं ठीक हो सकती हैं लेकिन ऐसा नहीं है, परिणाम इसके उलट है। इससे उल्टी और दस्त की समस्या हो सकती है।
आयुर्वेद के अनुसार, भोजन और तरल पदार्थ को एक साथ मिलाने का यह सिद्धांत सही विचार नहीं है। आयुर्वेदिक सिद्धांत के अनुसार, केला और दूध एक साथ शरीर में विषाक्तता पैदा कर सकते हैं, जिससे बहुत से शारीरिक कामकाज प्रभावित हो सकते हैं। इसके साथ ही आयुर्वेद में बताया गया है कि केला और दूध मिलकर शरीर में भारीपन पैदा कर सकते हैं और दिमाग के कामकाज को भी धीमा कर सकते हैं।
केला और दूध का सेवन करने का सबसे अच्छा तरीका अलग-अलग है। अगर आप इसका सेवन प्री वर्कआउट या पोस्ट वर्कआउट स्नैक के तौर पर करना चाहते हैं तो दूध का सेवन करने के 20 मिनट बाद केला खाएं। या यदि आप वास्तव में डेयरी उत्पाद के साथ इसका सेवन करना चाहते हैं तो आप अपने दही में केले को शामिल कर सकते हैं।

