दिल से लेकर, फर्टिलिटी तक,शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है अंजीर, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान | anjir ke fayde | Fig Health Benefit

0
584

न्यूज डेस्क
अंजीर का नाम तो आपने जरूर सुना होगा, ये बहुत कॉमन फल नहीं है,यह आसानी उपलब्ध भी नहीं होता है लेकिन इसका सदियों से इस्तेमाल हो रहा है। अंजीर टेस्टी होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लेकिन शायद अंजीर एकमात्र ऐसा फल है जो फल के रूप में खाया ही जाता है लेकिन सूखने के बाद सेहत के लिए और भी गुणकारी हो जाता है। अंजीर को हम फल और ड्राईफ्रूट दोनों तरह से खा सकते हैं। पुरुषों के लिए अंजीर खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। अगर आप अंजीर के जबरदस्त फायदे प्राप्त करना चाहते हैं, तो इसे खास वक्त पर खाएं ताकि आप इसका पूरा पोषण प्राप्त कर सकें। आइए जानते हैं कि किस वक्त अंजीर खाना चाहिए और उससे कौन-से फायदे मिलते हैं।

अंजीर का सेवन कब करना चाहिए? | Fig Health Benefits | Anjeer Milk Benefits

आयुर्वेद के अनुसार अंजीर का सेवन सुबह के वक्त खाली पेट करना चाहिए। सुबह के समय सूखे मेवा खाने के लिए 2-3 अंजीर को रातभर पानी में डुबोकर रखें। पानी में भीगने से अंजीर को अवशोषण आसान हो जाता है और शरीर पूरा पोषण प्राप्त कर लेता है।

अंजीर खान से क्या लाभ होते हैं? | anjeer khane ke fayde in hindi | anjir ke fayde

  • अंजीर खाने से मेटाबॉलिज्म से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। इससे मेटाबॉलिज्म में सुधार आता है और वजन घटाने में मदद मिलती है।
  • अंजीर में भरपूर विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। जो वजन घटाने में मदद करते हैं।
  • अंजीर फाइबर का अच्छा सोर्स है, जिससे आपका पेट फिट और वजन कम रहता है। इससे बॉडी डिटॉक्स होती है।
  • अंजीर में फिकिन नामक एक एंजाइम होता है, जो खाने को जल्दी पचाने में मदद करता है। इससे पेट की चर्बी कम होती है।
  • अंजीर में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है जो आपके हार्ट को हेल्दी बनाता है।
  • डायबिटीज के मरीज मीठा खाने के लिए अंजीर का सेवन कर सकते हैं।

Anjeer Benefits for Men| पुरुषों के लिए अंजीर के फायदे

अंजीर में जिंक होता है, जो टेस्टोस्टेरोन सिंथेसिस के लिए जरूरी होता है। जिसकी वजह से जिंक की कमी के कारण टेस्टोस्टेरोन का स्तर गिरने लगता है और पुरुषों में बांझपन की समस्या और स्पर्म काउंट की कमी होने लगती है। इसलिए पुरुष इन समस्याओं को दूर करने के लिए अंजीर का सेवन कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here