Homeमनोरंजनदुनियाभर में रजनीकांत की फिल्म हुई ब्लॉकबस्टर, टोटल कलेक्शन कर देगी दंग

दुनियाभर में रजनीकांत की फिल्म हुई ब्लॉकबस्टर, टोटल कलेक्शन कर देगी दंग

Published on

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत अभी भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहे हैं।कुली इसका सबूत है। एक्शन ड्रामा ने धुआंधार कमाई करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी मूवी ने करोड़ों में कमाई की।आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन कहां तक पहुंचा है।

सैकनिक की रिपोर्ट के मुताबिक कुली ने वर्ल्डवाइड 245 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और इस साल ऐसा करने वाली पहली तमिल फिल्म बन गई है।लोकेश नागराज की फिल्म ने अब तक भारत में 119.75 करोड़ की कमाई की है। इसने पहले दिन विदेशों में $8.75 मिलियन की कमाई दर्ज की, जो इतिहास में किसी भी तमिल फिल्म के लिए सबसे अधिक है।

लोकेश नागराज की कुली में रजनीकांत मुख्य भूमिका में हैं और नागार्जुन, श्रुति हासन, सौबिन शाहिर और उपेन्द्र अन्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। आमिर खान कैमियो के रोल में छा गए। सोशल मीडिया पर नेटिजन्स फिल्म को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।एक यूजर ने मूवी देखने के बाद इसे मस्ट वॉच बताया और कहा कि इस ब्लॉकबस्टर को देखने की जरूरत है। कहानी जबरदस्त है और रजनीकांत सर ने तो कमाल कर दिखाया।एक दूसरे यूजर ने लिखा कि रजनीकांत का एक्शन देखकर रौंगटे खड़े हो गए।क्या फिल्म है… ब्लॉकबस्टर हिट.” एक अन्य यूजर ने लिखा, क्या बेहतरीन फिल्म है!एक्शन से लेकर क्लाइमैक्स तक सभी होश उड़ाने वाला है। जरूर देखें।मिस करेंगे तो पछताएंगे आप लोग।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this