Maidan Final Trailer: ‘मैदान’ का धांसू ट्रेलर देख जाग उठेगा देशभक्ति का जज्बा

0
158

विकास कुमार
अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ का फाइनल ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर वीडियो देखने के बाद आप भी इमोशनल हो जाएंगे। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म ‘मैदान’ की रिलीज का फैंस को लंबे समय से इंतजार है। फिल्म की रिलीज डेट को कई बार बदला गया है लेकिन अब मेकर्स ने फिल्म को रिलीज करने की सारी तैयारी कर ली है। अभी हाल ही में अजय देवगन फिल्म ‘मैदान’ का एक धांसू ट्रेलर रिलीज किया गया था,जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। इसके बाद अब फिल्म ‘मैदान’ का एक ट्रेलर रिलीज किया गया है। मेकर्स ने इस ट्रेलर में पहले वाले से भी ज्यादा धांसू सीन दिखाए गए हैं।

अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ रिलीज से पहले एक बार फिर चर्चा में आ गई है। 2 अप्रैल को अजय देवगन के बर्थडे पर फिल्म ‘मैदान’ का फाइनल ट्रेलर रिलीज किया गया है। फिल्म ‘मैदान’ के इस ट्रेलर को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म ‘मैदान’ के इस ट्रेलर में कई इमोशनल कर देने वाले सीन्स देखने को मिल रहे हैं तो वहीं अजय देवगन के धांसू डायलॉग भी आपको काफी पसंद आने वाले हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म में फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम कहानी दिखाई गई है। फिल्म में आपको 1952 से लेकर 1962 की कहानी देखने को मिलने वाली है।

अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ के इस ट्रेलर को देखने के बाद दर्शकों को मूवी की रिलीज का इंतजार है। आपको बता दें कि अजय देवगन की लीड रोल वाली फिल्म ‘मैदान’ 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ-साथ प्रियामणि और गजराज राव समेत कई स्टार्स नजर आने वाले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here