‘Hanu-Man’ ने पास किया मंडे का Crucial टेस्ट, कम बजट के फिल्म पर दर्शक लुटा रहे हैं प्यार

0
185

विकास कुमार
तेलुगु फिल्म स्टार तेजा सज्जा स्टारर मूवी ‘हनु-मैन’ सिनेमाघरों में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस मूवी को सिनेमाघरों में लोगों ने हाथों हाथ लिया है। तेलुगु स्टार तेजा सज्जा की सुपरहीरो बेस्ड ये फिल्म देश में अच्छी कमाई कर रही है। फर्स्ट मंडे पर इस फिल्म ने क्रूशियल टेस्ट पास कर लिया। फिल्म ने पहले सोमवार को भी अच्छी कमाई दर्ज की है। लेटेस्ट अर्ली एस्टिमेट्स के मुताबिक ‘हनु-मैन’ फिल्म 50 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर चुकी है।

पहले सोमवार ‘हनु-मैन’ का प्रदर्शन शानदार रहा है,इस फिल्म ने पहले दिन ही अच्छी कमाई करते हुए देशभर से 12 करोड़ रुपये कमा लिए थे। इसमें अकेले हिंदी बॉक्स ऑफिस से ही इस मूवी ने 2 करोड़ 15 लाख रुपए कमाए थे। ‘हनु-मैन’ ने दूसरे दिन 16 करोड़ रुपए की कमाई की थी। रविवार के दिन भी फिल्म की कमाई में तेजी देखी गई। जबकि, चौथे दिन मूवी ने 14 करोड़ 50 लाख रुपए कमाए हैं। ‘हनु-मैन’ फिल्म की कुल कमाई इन 4 दिनों में करीब 55 करोड़ 15 लाख रुपए हो चुकी है।

निर्देशक प्रशांत वर्मा की मूवी ‘हनु-मैन’ को बेहद कम बजट में बनाया गया है। इस मूवी को महज 50 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया था। साथ ही बिना किसी बड़ी स्टारकास्ट और भारी प्रमोशन के ये मूवी आराम से सिनेमाघरों से 55 करोड़ रुपये कमा ले गई। फिल्म को सिनेमाघरों में दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here