Hrithik roshan और deepika की फिल्म Fighter का Trailer हुआ आउट, रोंगटे खड़े करने वाले हवाई एक्शन दिखा रहे हैं रोशन

0
374

विकास कुमार
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’ का ट्रेलर 15 जनवरी को रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में हवाई एक्शन का सीन देखकर लोग फिल्म देखने के लिए इंस्पायर हो रहे हैं। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’ के ट्रेलर का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म ‘फाइटर’ के ट्रेलर को देख फैंस का जोश हाई हो गया है। फिल्म ‘फाइटर’ के ट्रेलर में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण का हर हवाई एक्शन सीन एडवेंचर से भरा है। ऋतिक और दीपिका की ‘फाइटर’ का ट्रेलर देखकर लोग इस फिल्म को देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं।

फिल्म ‘फाइटर’ में पुलवामा और पाकिस्तान के साथ जंग के नजारे दिखाए गए हैं। फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया कि भारत में पाकिस्तान की तरफ से हुए आतंकी हमले में कई जवान शहीद हो गए हैं। इसके बाद भारत के प्रधानमंत्री, पाकिस्तान को सबक सिखाने का ऑर्डर देते हैं। इस ऑर्डर पर इंडियन एयरफोर्स के जवान के रोल में ऋतिक रोशन सहित अन्य मिशन पर निकल पड़ते हैं। फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि ऋतिक रोशन ने पाकिस्तानी सेना को धूल चटा दी है। फिल्म ‘फाइटर’ में रौंगटे खड़े करने वाला हवाई एक्शन देखने को मिलने वाला है। फिल्म ‘फाइटर’ का ट्रेलर देखकर फैंस का जोश हाई हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here