HomeदेशAyodhya Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा के दिन PM मोदी होंगे अयोध्या में,...

Ayodhya Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा के दिन PM मोदी होंगे अयोध्या में, हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा, जानिए क्या है पूरा कार्यक्रम

Published on

न्यूज डेस्क
अयोध्या में प्रभु श्रीराम के आगमन की घड़ी नजदीक है। कल सोमवार 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूरी अयोध्या नगरी को आध्यात्मिक रंग देकर सजाया गया है। पूरे मंदिर परिसर की छंटा देखते ही बनती है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकप्रिय क्रिकेटर, मशहूर हस्तियां, उद्योगपति, संत और विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों न्योता मिला है। अब भारत समेत दुनिया की नजरें प्राण प्रतिष्ठा की ऐतिहासिक घड़ी पर टिकी हुई हैं। प्राण प्रतिष्ठा के दौरान सेना के हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की भी तैयारी है।

कल जब अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा होगी,तब पूरे देश की नजर अयोध्या पर होगी। पीएम नरेंद्र मोदी करीब 4.45 मिनट तक अयोध्या में रहेंगे। उनके अयोध्या आगमन का शेड्यूल जारी हो गया है। सुबह 10:20 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सुबह 10:55 बजे वे राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचेंगे।

पीएम मोदी के अयोध्या दौरे का शेड्यूल

  • 10:20 AM: अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे
  • 10:45 AM: वह हेलिकॉप्टर से साकेत कॉलेज पहुंचेंगे
  • 10:55 AM: राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचेंगे
  • 12:05 PM: 12:55 बजे तक प्राण प्रतिष्ठा पूजा कार्यक्रम में रहेंगे
  • 01:00 PM: अतिथियों को संबोधन
  • 02:05 PM: कुबेर टीला पहुंचकर श्रमिकों और अन्य लोगों से बातचीत कर शिव मंदिर में पूजन करेंगे
  • 02:25 PM: हेलिपैड के लिए रवाना होंगे
  • 02:40 PM: हेलिपैड से एयरपोर्ट रवाना होंगे
  • 03:05 PM: अयोध्या एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे

Latest articles

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...

नेचुरल’ के चक्कर में कहीं लिवर-किडनी न हो जाए डैमेज

अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि नेचुरल सप्लीमेंट सुरक्षित होते हैं,लेकिन सच्चाई थोड़ी...

More like this