Homeधर्मKharmas 2023: शुरू होने वाला है खरमास, एक महीने तक नहीं होंगे...

Kharmas 2023: शुरू होने वाला है खरमास, एक महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

Published on

न्यूज डेस्क –
15 मार्च से खरमास (Kharmas in March 2023) के महीने की शुरुआत होने जा रही है। खरमास लगते ही सभी तरह के शुभ और मांगलिक कार्यों में कुछ समय के लिए पाबंदी लग जाती है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जब सूर्य धनु राशि में प्रवेश करते हैं तो उस समय से लेकर मकर राशि में प्रवेश करने (Kya hota he Kharmas) तक खरमास लग जाता है। खरमास को शुभ नहीं माना जाता है।

हिन्दू पंचांग के अनुसार 15 मार्च को सुबह 05 बजकर 17 मिनट पर सूर्य मीन राशि में गोचर करेंगे और 14 अप्रैल तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस अवधि को खरमास के रूप में जाना जाएगा। इस दौरान सभी राशि के जातकों को सावधान रहना चाहिए और ज्योतिष शास्त्र में बताए गए नियमों का पालन करना चाहिए। खरमास के खत्म होते ही फिर से सभी मांगलिक कार्यक्रम जैसे- शादी-विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश आदि शुरू हो जाएंगे। यानी कि अब 14 अप्रैल के बाद ही सभी मांगलिक कार्य किये जाएंगे।

खरमास क्या होता है | Kharmas Kya hota he | What is Kharmas ?

सूर्य के धनु या मीन राशि में गोचर करने की अवधि को ही खरमास कहते हैं। सूर्यदेव जब भी देवगुरु बृहस्पति की राशि धनु या मीन पर भ्रमण करते हैं तो उसे अच्छा नहीं माना जाता और शुभ कार्य वर्जित हो जाते हैं। बृहस्पति सूर्यदेव के गुरु हैं, ऐसे में सूर्यदेव एक महीने तक अपने गुरु की सेवा करते हैं।

खरमास में न करें ये काम | Kharmas 2023

खरमास में विवाह, सगाई करना वर्जित माना गया है। मान्यता है कि अगर इस अशुभ अवधि में विवाह किए जाते हैं तो व्यक्ति को दांपत्य जीवन में कई तरह परेशानियां झेलनी पड़ती है। वह भावनात्मक और शारीरिक सुख से वंचित रहता है। मुंडन, जनेऊ संस्कार और कर्ण भेदन भी खरमास में वर्जित है। इससे साधक पर नकारात्मक असर पड़ता है। वहीं इस अवधि में नए घर में प्रवेश न करें, कहते हैं इससे दोष लगता है और परिवार में अशांति रहती है। इस दौरान नया व्यवसाय शुरू करना भी वर्जित है।

खरमास में किए जाने वाले उपाय | Kharmas 2023 Upay

खरमास में देवी-देवताओं की उपासना करनी चाहिए। इन सभी में सूर्य देव की उपासना करने से साधक को भाग्य एवं ऐश्वर्य का आशीर्वाद मिलता है। इसलिए खरमास के दौरान सुबह के समय सूर्य देव को अर्घ्य जरूर दें। खरमास के दौरान भगवान विष्णु की आराधना करने से साधकों को विशेष लाभ मिलता है और उनकी सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...