Astro Tips: घर में हो रही है पैसों की कमी, इन उपायों से होगी धनवर्षा, मां लक्ष्मी की कृपा से भरी रहेगी तिजोरी

0
120

न्यूज डेस्क
यदि आपका जीवन परेशानी से भरा हुआ है तो आप शास्त्रों में बताये गये कुछ आसान उपायों से अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव कर जीवन में सकारात्मक बदलाव कर सकते हैं। कहते हैं जिस पर देवी मां की कृपा होती है उसे अपने जीवन में धन संकट का सामना नहीं करना पड़ता है साथ ही साथ खुशियों में भी कमी नहीं होती है ऐसे में हर कोई माता को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा पाठ और उपायों को करता है। कहते हैं कि इन आसान उपायों को करने से मां लक्ष्मी शीघ्र प्रसन्न हो जाती है और भक्तों पर अपार कृपा करती हैं जिससे धन की तिजोरी सदा भरी रहती है तो आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में।

लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के उपाय

  • अगर आप माता लक्ष्मी की पूजा कर रहे हैं तो ऐसे में माता को मिश्री और खीर का भोग जरूर लगाएं। ऐसा करने से देवी प्रसन्न हो जाती है। पूजन के बाद भोग को 2 से 9 साल तक की कन्याओं को प्रसाद के तौर पर बांटे।
  • धन की देवी की कृपा पाने के लिए शुक्रवार के दिन भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा करें। साथ ही अपनी प्रार्थना कहें। माना जाता है कि ऐसा करने से देवी मां प्रसन्न होकर कृपा करती है।
  • मां लक्ष्मी को प्रसन्न रखने के लिए सुबह जल्दी उठे और हर दिन पूरे घर की सफाई करें।
  • सुबह के समय घर के मुख्य द्वार पर कभी जूते -चप्पल नहीं होने चाहिए।
  • शुक्रवार को किसी सुहागिन स्त्री को या मां लक्ष्मी के मंदिर में सुहाग का सामान दान करें।
  • रोजाना रात में सोने से पहले घर में कपूर जलाये, इससे घर में नेगेटिव ऊर्जा बाहर निकलती है।
  • जिस घर में हमेशा पारिवारिक कलेश बना रहता है, वह लक्ष्मी वास नहीं करती
  • घर की महिलाओं को रात में सोने से पहले पूजा स्थान पर एक दीया जरूर जलाना चाहिए।
  • हर रोज तुलसी के पौधे पर घी का दीपक अवश्य जलाये।
  • हमे कभी घर की लक्ष्मी का अनादर नहीं करना चाहिए, ऐसे घर से लक्ष्मी मां रूठ जाती है। जो लोग समय की बर्बादी करते है उनसे माँ लक्ष्मी खुश नहीं रहती।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here