Homeधर्मराशिफलAaj ka Rashifal 05 February 2024: इन राशि वालों के लिए आज...

Aaj ka Rashifal 05 February 2024: इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शानदार, कोई बड़ा काम पूरा होगा | TODAY RASHIFAL IN HINDI | love rashifal

Published on

मेष राशि | Rashifal 2024 In Hindi | Mesh Rashi | Aaj Ka Rashifal Mesh | Rashifal Toaday

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आलस्य त्यागकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको अच्छी आदतों को अपनाना होगा। आप कामकाज की योजना बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी है। जल्दबाजी में आप कोई काम ना करें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। आपके किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनते दिख रहे हैं।

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi | Rashifal 2024 In Hindi

वृष राशि के जातकों के लिए सप्ताह का पहला दिन सामान्य रहेगा। दिन की शुरुआत में ही आज आपको कोई आर्थिक नुकसान हो सकता है, जिससे पूरा दिन खराब हो सकता है। आपका बच्चों जैसा मासूम व्यवहार पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में अहम भूमिका निभाएगा। वाहन ध्यान से चलाएं अन्यथा चोट लगने की आशंका बन रही है। अगर आप लव पार्टनर को पर्याप्त समय नहीं देंगे तो वह नाराज हो सकता है।

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi | Aaj Ka Mithun Rashifal | Rashifal 2024

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने का होगा। यदि आप अपने व्यापार में कोई डील फाइनल करते हैं तो अपने पार्टनर की सलाह पर न करें और अपनी बुद्धि का प्रयोग करके ही निर्णय लें अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को आज अपनी पढ़ाई के रहस्य दोस्तों को नहीं बताने चाहिए, अन्यथा वे इसका फायदा उठा सकते हैं। आज शाम के समय आप किसी मांगलिक समारोह में भाग ले सकते हैं।

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Aaj Ka Kark Rashifal| Rashifal In Bengali | Rashifal 2024

कर्क राशि के नौकरी करने वाले जातकों को ऑफिस में क्रोध करने से बचना चाहिए नहीं तो परिणाम विपक्ष में जा सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों को आज के दिन आर्थिक नुकसान हो सकता है। आज आपका अचानक कोई खर्चा बढ़ सकता है। सेहत की बात करें आज के दिन आपकी सेहत बिगड़ सकती है। खाने-पीने पर विशेष ध्यान दें। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Aaj Ka Singh Rashifal | Dainik Rashifal | Today Rashifal in Hindi

सिंह राशि के जातक आज वाणी पर नियंत्रण रखे । संतान पक्ष से स्वस्थ व आध्ययन संबधि चिंता रहेगी। कुसंगति से हानि होगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। परिवार के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्नता रहेंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashifal | Aaj Ka Kanya Rashifal | Today’s Rashifal

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको सरकारी कामों में कुछ लोगों से राय मिलेगी, जिससे आपका काम आसान हो जाएगा। आपका कोई पुराना दोस्त आपको सरप्राइज देगा। आपकी किसी जरूरी बात पर घर वाले सहमति जताएंगे। तरक्की आज आपके कदम चूमेगी। आपको अपना कारोबार बढ़ाने के लिए आज कई मौके मिलेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को आज अच्छी खबर मिलेगी।

तुला राशि | Libra Daily Horoscope | Aaj Ka Tula Rashifal | Rashifal Weekly | Rashifal 2024 In Hindi

तुला राशि के जातकों के लिए सप्ताह का पहला दिन स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा रहने वाला है, आपकी खुशी ही आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगी। व्यापारिक निर्णयों में अपने अहंकार को आड़े न आने दें, अन्यथा आपका कामकाज काफी प्रभावित हो सकता है। कारोबार में अच्छी वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी। निवेश से आपको अच्छा लाभ होगा और अटके धन की प्राप्ति होगी। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope | Aaj Ka Vrishchika Rashifal| Rashifal Today In Hindi

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही सोच विचारकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपके परिवार में संपत्ति संबंधित बंटवारे को लेकर कोई लड़ाई झगड़ा उत्पन्न हो सकता है। आपको सभी मामलों को बहुत ही समझदारी से निपटना होगा। आप कार्यक्षेत्र में अत्यधिक काम के कारण परेशान रहेंगे। आपके किसी काम के पूरा न होने से आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो वह आपको प्राप्त हो सकती है।

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope| Aaj Ka Dhanu Rashifal | love Rashifal

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक सुख-समृद्धि वाला रहेगा। अगर परिवार के किसी सदस्य की जल्द ही शादी होने वाली है तो उन्हें भी आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आज पारिवारिक कारोबार में मनचाहा मुनाफा मिलने से परिवार के सदस्य खुश रहेंगे और छोटे बच्चों के लिए कुछ उपहार भी ला सकते हैं, लेकिन थकान के कारण कुछ मौसमी बीमारियां आज आपको प्रभावित कर सकती हैं, इसलिए आज आपको बचकर रहना होगा। आज आप अपने भाइयों के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं।

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Aaj Ka Makar rashifal | Today Rashifal

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आज आपकी आय में वृद्ध होगी। बिजनेस में आज आपको कोई शानदार खबर मिल सकती है। आप किसी और शहर में अपने बिजनेस को बढ़ाने की सोच सकते हैं। शादीशुदा लाइफ में अपने पार्टनर से अपने मन की बात कहें, और शेयर करें, हो सकता है आपकी परेशानी का हल निकल जाए। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Aaj Ka Kumbh Rashifal | Today Kumbh Rashifal

कुंभ राशि के जातकों का आज कोई पुराना रोग दुःख का कारण बन सकता है। लापरवाही न करें। कोर्ट-कचहरी व सरकारी कार्यो मे सहूलियत रहेगी। शत्रु परेशान कर सकते हैं। थकान व कमजोरी रह सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ रहेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। निवेश शुभ रहेगा। आय होगी।

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Aaj Ka Meen Rashifal | Aaj Ka Rashifal In Hindi

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। बड़े निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है। किसी नई बिजनेस डील के लिए ऑफर मिलेगा। आप जीवनसाथी के साथ घर के कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। बेटी के ससुराल पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। बच्चे आज अपने पढ़ाई के प्रति सीरियस रहेंगे। आज आपकी धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी।

Latest articles

नीति आयोग की बैठक से ममता बनर्जी क्यों बाहर निकल गई ?

न्यूज़ डेस्कदिल्ली में चल रही नीति आयोग बैठक से बंगाल की सीएम ममता बनर्जी...

महाराष्ट्र चुनाव :कांग्रेस ने महा अघाड़ी के बीच सीट बंटवारे को लेकर दो समितियों का किया गठन

न्यूज़ डेस्क कांग्रेस ने इस साल अक्टूबर में होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों से...

तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच झड़प ,दो कैदी घायल

न्यूज़ डेस्क दिल्ली की तिहाड़ जेल नंबर 8 और 9 में कैदियों के बीच...

जेल में बंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल संभालेंगी ए‍क और मार्चा , पार्टी ने बनाया स्‍टर प्रचारक

अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार के लिए मिली जमानत के खत्म...

More like this

नीति आयोग की बैठक से ममता बनर्जी क्यों बाहर निकल गई ?

न्यूज़ डेस्कदिल्ली में चल रही नीति आयोग बैठक से बंगाल की सीएम ममता बनर्जी...

महाराष्ट्र चुनाव :कांग्रेस ने महा अघाड़ी के बीच सीट बंटवारे को लेकर दो समितियों का किया गठन

न्यूज़ डेस्क कांग्रेस ने इस साल अक्टूबर में होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों से...

तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच झड़प ,दो कैदी घायल

न्यूज़ डेस्क दिल्ली की तिहाड़ जेल नंबर 8 और 9 में कैदियों के बीच...